Header Ads Widget

Russian Dagestan Airport Closed: इजरायली विमान पहुंचा रूस तो फिलिस्तीन समर्थकों ने एयरपोर्ट पर बोला धावा, यहूदियों की करने लगे तलाश

Russian Dagestan Airport Closed: इजरायली विमान पहुंचा रूस तो फिलिस्तीन समर्थकों ने एयरपोर्ट पर बोला धावा, यहूदियों की करने लगे तलाश




रूस (Russia) की विमानन एजेंसी ने दागेस्तान (Dagestan Airport) के मुख्य हवाईअड्डे को रविवार को बंद कर दिया और उड़ानों का मार्ग बदल दिया. इसका कारण था कि इजरायल (Israel) से एक विमान के आने की खबर मिलने के बाद फिलिस्तीन समर्थकों की भीड़ ने इजरायली नागरिकों की तलाश में वहां पर धावा बोल दिया था. रूसी मीडिया ने कहा कि मखाचकाला हवाईअड्डे के ट्रैफिक एरिया में एक भीड़ के घुसने के बाद हवाईअड्डे को आने और जाने वाली उड़ानों के लिए अस्थायी रूप से बंद करने का फैसला लिया गया.


इस घटना की खबर मिलने के बाद सुरक्षा बल वहां पहुंच गए हैं. रूस की सरकारी मीडिया इजवेस्तिया और आरटी के मुताबिक कथित तौर पर यह खबर फैलने के बाद कि इजरायल से एक शख्स आया है, कई दर्जन लोग हवाई अड्डे और रनवे पर आ गए.


टेलीग्राम पर शेयर किए गए एक वीडियो में लोगों की भीड़ को बैरियर को पार करते हुए हवाईअड्डे से निकलने वाली और हवाईअड्डे में आने वाली कारों पर कब्जा करते हुए दिखाया गया है. एक वीडियो में एक शख्स को दिखाया गया, जो रूसी रेड विंग्स कंपनी के विमान के पंख पर चढ़ गया था.


फ्लाइटरडार वेबसाइट के मुताबिक तेल अवीव से आने वाली रेड विंग्स फ्लाइट स्थानीय समय के मुताबिक शाम 7 बजे मखचकाला में उतरी थी. रूसी मीडिया के मुताबिक उड़ान को मॉस्को के लिए उड़ान भरने से पहले माखचकाला में थोड़ी देर के लिए ठहरना था. बताया गया कि रूस के माखचकाला हवाईअड्डे पर हुई इस घटना से मची भगदड़ और अफरा-तफरी में 20 से अधिक लोग घायल हो गए.

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ