Header Ads Widget

Share Market : शेयर मार्केट में भारी गिरावट, निवेशकों के 2.95 लाख करोड़ स्वाहा, रिलायंस का शेयर लगातार चौथे दिन गिरा

Share Market : शेयर मार्केट में भारी गिरावट, निवेशकों के 2.95 लाख करोड़ स्वाहा, रिलायंस का शेयर लगातार चौथे दिन गिरा


शेयर मार्केट में भारी गिरावट


शेयर मार्केट में आज भारी गिरावट रही। सेंसेक्स करीब 800 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ जबकि निफ्टी भी 231.90 अंक की गिरावट के साथ 19,901.40 अंक पर बंद हुआ। इस बीच देश की सबसे वैल्यूएबल कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयरों में आज लगातार चौथे दिन गिरावट रही। ब्लॉक डील की खबर से इसमें कारोबार के दौरान 2.5 फीसदी से अधिक गिरावट आई। खबरों के मुताबिक ब्लॉक डील के जरिए करीब दो करोड़ शेयरों की खरीद फरोख्त हुई। कंपनी का शेयर आज बीएसई पर 2,422.95 रुपये पर खुला। कारोबार के दौरान यह 2,361.60 रुपये का न्यूनतम और 2,426.40 रुपये के उच्चतम स्तर तक पहुंचा। आखिरकार यह 2.21 फीसदी की गिरावट के साथ 2381.10 रुपये पर बंद हुआ।ब्लॉक डील की राशि करीब 5,000 करोड़ रुपये थी। हालांकि इसमें बायर्स और सेलर्स का पता नहीं चल पाया है।


जानकारों का कहना है कि ब्लॉक डील के कारण रिलायंस के शेयरों में गिरावट रही। अगर यह 2,410 रुपये से 2,430 रुपये के बीच रहता है तो भविष्य में इसमें तेजी आ सकती है। अगर यह 2,370 रुपये से नीचे आता है तो शॉर्ट टर्म में इसमें और गिरावट आ सकती है। हाल में हुए डिमर्जर के बाद रिलायंस का शेयर एक रेंज में कंसोलिडेट हो रहा है। लेकिन लॉन्ग टर्म में इसका ट्रेंड पॉजिटिव है। 2,300 से 2,350 रुपये के जोन में इसे खरीदा जा सकता है। पिछले एक साल में रिलायंस के शेयरों में 4.1 परसेंट की गिरावट आई है।


तीन लाख करोड़ स्वाहा

इस बीच सेंसेक्स में कारोबार के दौरान 800अंक से अधिक की गिरावट आई और यह 67,000 अंक से नीचे चला गया। निफ्टी में भी 200 अंक से ज्यादा गिरावट दिख रही है। सेंसेक्स 796 अंक या 1.18 फीसदी की गिरावट के साथ 66,800.84 अंक पर बंद हुआ। निफ्टी 231.90 अंक या 1.15 अंक की गिरावट के साथ 19,901.40 अंक पर बंद हुआ। बीएसई लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप 2.95 लाख करोड़ रुपये कम होकर 320.04 लाख करोड़ रुपये रह गया। सेंसेक्स के शेयरों में रिलायंस के अलावा एचडीएफसी बैंक, जेएसडब्ल्यू स्टील, मारुति और अल्ट्राटेक सीमेंट में सबसे ज्यादा तेजी आई है। एचडीएफसी बैंक के शेयरों में तीन फीसदी गिरावट आई। बैंक का कहना है कि एचडीएफसी के साथ उसके मर्जर के बाद ग्रॉस नॉन-परफॉर्मिंग एसेट्स बढ़ सकता है। भारत डायनैमिक्स के शेयरों में तीन फीसदी तेजी आई। कंपनी ने एयरफोर्स के साथ 291 करोड़ रुपये के कॉन्ट्रैक्ट पर साइन किए हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ