Header Ads Widget

Sukhpal Singh Khaira: कांग्रेस विधायक जिन्हें पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के पुराने केस में किया गिरफ़्तार

Sukhpal Singh Khaira: कांग्रेस विधायक जिन्हें पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के पुराने केस में किया गिरफ़्तार


Sukhpal Singh Khaira: कांग्रेस विधायक जिन्हें पंजाब पुलिस ने ड्रग्स के पुराने केस में किया गिरफ़्तार



पंजाब पुलिस ने कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैरा को 2015 के नशीले पदार्थों से संबंधित मामले में गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद, पार्टी ने आम आदमी पार्टी (AAP) पर 'राजनीतिक प्रतिशोध' लेने का आरोप लगाया। आप पंजाब में सत्तारूढ़ पार्टी है और वहां की पुलिस प्रदेश सरकार के नियंत्रण में ही है, दिल्ली के विपरीत जहां पुलिस का प्रबंधन केंद्र सरकार करती है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में आप की ही सरकार है। बहरहाल, पंजाब में कांग्रेस विधायक की गिरफ्तारी से लगता है कि आप-कांग्रेस के बीच दरारें बढ़ गई हैं। ऐसे वक्त में यह घटना बड़ी समस्या हो सकती है जब दोनों दल विपक्षी गठबंधन I.N.D.I.A के हिस्से हैं और दोनों के बीच सीटों की साझेदारी को लेकर चर्चा का बाजार गरम है।



पंजाब में आप-कांग्रेस में छिड़ी रार

पंजाब कांग्रेस पहले ही आप के साथ गठबंधन के खिलाफ थी। पार्टी के कई दिग्गज नेता विपक्षी गठबंधन में आप को शामिल करने के खिलाफ थे। दिल्ली में भी यही हाल है। यहां पूर्व मुख्यमंत्री शीला दीक्षित के बेटे संदीप दीक्षित, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अजय माकन समेत कांग्रेस के कई बड़े चेहरों ने आप से हाथ मिलाने का मुखर विरोध किया था। हालांकि, गांधी परिवार के इशारे पर पार्टी की केंद्रीय कमान ने आप के साथ कांग्रेस पार्टी के मतभेदों को पाटने की पहल की थी।


दोनों पार्टियों के विपक्षी इंडिया गठबंधन का हिस्सा होने के बावजूद पंजाब कांग्रेस कथित कुशासन से लेकर राज्य के बढ़ते कर्ज तक कई मुद्दों पर आप की भगवंत मान सरकार पर हमला करती रही है। वहीं, आप सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल भी राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में चुनाव प्रचार के दौरान कांग्रेस पर हमला कर रहे हैं। खैरा की गिरफ्तारी के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा है कि उनकी पार्टी अन्याय बर्दाश्त नहीं करेगी।


सिर्फ आप नहीं, टीएमसी और लेफ्ट से भी मनमुटाव

लेकिन यह सिर्फ आप नहीं है जिसके साथ कांग्रेस को समस्या है। पार्टी के लोकसभा सांसद और पश्चिम बंगाल इकाई के अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी स्पेन से लौटने के बाद से सीएम ममता बनर्जी की आलोचना कर रहे हैं, उन पर 'टैक्सपेयर्स की गाढ़ी कमाई से वसूले गए पैसे की बर्बादी' का आरोप लगा रहे हैं। मजे की बात है कि प. बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस (TMC) भी इंडिया गठबंधन का एक घटक है।


ये सभी घटनाक्रम इस महीने की शुरुआत में लेफ्ट के पश्चिम बंगाल और केरल में विपक्षी गठबंधन का हिस्सा नहीं बनने का फैसला करने के बाद सामने आ रहे हैं। लेफ्ट 2024 के लोकसभा चुनाव में प. बंगाल में टीएमसी और केरल में कांग्रेस के खिलाफ चुनाव मैदान में उतरेगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ