Toy Plane In Gurudwara For VISA: अब गुरुद्वारों में नहीं चढ़ा सकेंगे हवाई जहाज के खिलौने
सिख धर्म में माना जाता है कि वाहेगुरु के समक्ष सिर्फ अरदास की जाती है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी की वाहेगुरु के समक्ष श्रद्धालुओं विदेश जाने की चाह में खिलौना का जहाज चढ़ाते हैं। लेकिन अब सिख श्रद्धालु विदेश जाने की मन्नत मांगने या पूरी होने पर खिलौना जहाज गुरुद्वारों में नहीं चढ़ा पाएंगे। श्री अकाल तख्त साहिब के निर्देशों पर शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (SGPC) विदेश जाने के लिए गुरुद्वारों में खिलौना प्लेन चढ़ाने का प्रचलन बंद करेगी। गोल्डन टेंपल और अन्य गुरुद्वारों में हवाई जहाज जैसे खिलौने चढ़ाने के चलन को रोकने के लिए सेवादारों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं और लोगों को भी इसके लिए जागरूक किया जाएगा।
SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह से मिले थे। इस दौरान देश में पैदा हो रहे संप्रदायिक दंगों पर चर्चा की गई। लेकिन इसी बीच पंजाब से बाहर जा रहे युवाओं पर भी चिंतन हुआ। इस दौरान गुरुद्वारों में विदेश जाने व वीजा पाने के लिए भेंट किए जा रहे खिलौना जहाजों जैसा प्रचलन बंद करने पर भी विचार किया गया।
सेवादारों को भी दिया गया निर्देश
सिख धर्म में माना जाता है कि वाहेगुरु के समक्ष सिर्फ अरदास की जाती है। खिलौना जहाज आदि चढ़ाने की कोई परंपरा नहीं है। श्री हरमंदिर साहिब और अन्य गुरुद्वारों में हवाई जहाज जैसे खिलौने चढ़ाने के चलन को रोकने के लिए सेवादारों को भी निर्देश दिए जा रहे हैं। SGPC प्रधान एडवोकेट हरजिंदर सिंह धामी बीते दिनों श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार रघबीर सिंह से मिले थे। इस दौरान देश में पैदा हो रहे संप्रदायिक दंगों पर चर्चा की गई। लेकिन इसी बीच पंजाब से बाहर जा रहे युवाओं पर भी चिंतन हुआ। इस दौरान गुरुद्वारों में विदेश जाने व वीजा पाने के लिए भेंट किए जा रहे खिलौना जहाजों जैसा प्रचलन बंद करने पर भी विचार किया गया।

0 टिप्पणियाँ