Header Ads Widget

इस प्रेसिडेंशियल सुइट में रुकेंगे अमेरिकी राष्ट्रपति, जाने कौन सा हैं होटल | American President will stay in this presidential suite, know which is the hotel

जी 20 शिखर सम्मेलन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन भी आ रहे हैं। दिल्ली का आईटीसी मौर्या होटल अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वागत के लिए तैयार है। इस फाइव स्टार होटल के 400 से ज्यादा कमरे बुक किए जा चुके हैं। होटल के महलनुमा ग्रैंड प्रेजिडेंशल स्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति रुकेंगे। दूसरे कमरों में उनके साथ आने वाले तमाम अधिकारी रुकेंगे। जिस स्वीट में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन रुकने वाले हैं, वह बेहद खास है। 

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रेसिडेंशियल सुइट मौर्या होटल की 14वीं मंजिल पर मौजूद है। इसका नाम चाणक्य सुइट है। यह साल 2007 में खुला था। इसमें कई देशों के प्रमुख रह चुके हैं। इस सुइट में सबसे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जॉर्ज डब्ल्यू बुश रुके थे। इसके बाद बिल क्लिंटन, बराक ओबामा आदि भी इसी सुइट में रुक चुके हैं। चाणक्य सुइट अपनी डिजाइन और थीम के लिए जाना जाता है। चाणक्य सुइट कई सुविधाओं से लैस है। इसमें एक से बढ़कर एक लग्जरी सुविधाएं मौजूद हैं। यह 4600 स्क्वायरफीट में फैला हुआ है। इसे खास भारतीय कलाओं से सजाया गया है। इसमें लिविंग रूम, स्टडी, प्राइवेट डाइनिंग रूम, मिनी स्पा और जिम की सुविधा मौजूद है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ