Header Ads Widget

Don 3: रणवीर सिंह के साथ अब मचाएंगी कृति सेनन धमाल

Don 3: रणवीर सिंह के साथ अब मचाएंगी कृति सेनन धमाल


Don 3: रणवीर सिंह के साथ अब मचाएंगी कृति सेनन धमाल


बॉलीवुड की कई शानदार फिल्मों के सीक्वल या अगले पार्ट्स में अब नए स्टार्स देखने को मिलते हैं। लंबे समय से यह अटकलें लगाई जा रही थीं कि शाहरुख खान की डॉन सीरीज की कमान किसी युवा स्टार को सौंपी जा सकती है और हुआ भी कुछ ऐसा ही। फरहान अख्तर की फ्रेंचाइजी के अगले पार्ट में रणवीर सिंह के नाम की घोषणा की जा चुकी है। अब शाहरुख की जगह रणवीर सिंह डॉन बनकर सभी के सामने आने की तैयारी कर रहे हैं।


लेकिन डॉन 3 के टीजर को देखने के बाद फैंस को इस बात का यकीन हुआ कि रणवीर सिंह भी उन्हें निराश नहीं करेंगे। फिल्म की अनाउंसमेंट के बाद एक बड़ा सवाल ये था कि अब डॉन की जंगली बिल्ली यानी फिल्म की लीड एक्ट्रेस कौन होंगी। अब इस फिल्म को लेकर नई जानकारी सामने आ रही है। खबरों की मानें तो कियारा आडवाणी के हाथों से ये बाजी कृति सेनन ने छीन ली है। कृति के नाम पर न हो मुहर लगी है और न ही किसी ने कंफर्म किया है। एक्ट्रेस का नाम इसलिए सामने आ रहा है क्योंकि उन्हें एक्सेल एंटरटेनमेंट के ऑफिस के बाहर देखा गया है। जिसके बाद ये माना जा रहा है कि कृति फिल्म डॉन 3 के सिलसिले में मेकर्स से मुलाकात कर रही हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ