ICC World Cup 2023: फिर बदलना पड़ेगा वर्ल्ड कप का शेड्यूल, BCCI के लिए सिर दर्द बना पाकिस्तान
हैदराबाद की पुलिस ने BCCI को अपना प्रॉब्लम बताते हुए कहा है कि, लगातार 2 मैचों में सेक्योरिटी प्रोवाइड करवाना हमारे लिए आसान नहीं होगा। खासकर पाकिस्तान वाले मैच के लिए। एसोसिएशन ने BCCI को अपनी प्रॉब्लम बता दी है। हालांकि, अभी बीसीसीआई ने इसका जवाब नहीं दिया है।
पहले भी हो चुका है शेड्यूल में बदलाव
भारत की मेजबानी में खेले जाने वाले वर्ल्ड कप 2023 की शुरुआत 5 अक्टूबर से होगी। इसके शेड्यूल में पहले भी बदलाव हो चुका है। दरअसल, पहले भारत और पाकिस्तान के बीच मैच 15 अक्टूबर को होना था, लेकिन अहमदाबाद पुलिस ने BCCI से शेड्यूल में बदलाव करने के लिए कहा, क्योंकि 15 अक्टूबर को नवरात्रि का पहला दिन है और उत्सव के दौरान इतने बड़े मैच में शांति व्यवस्था बनाए रखना आसान नहीं होता। इसलिए शेड्यूल में बदलाव किया गया और भारत-पाकिस्तान मैच को 14 अक्टूबर को शिफ्ट कर दिया गया। इसके अलावा बंगाल में धूमधाम से काली पूजा मनाई जाती है। इसी के कारण 12 नवंबर को कोलकाता में होने वाले पाकिस्तान-इंग्लैंड मैच को 11 नवंबर को शेड्यूल किया गया है।

0 टिप्पणियाँ