Rinku Singh ने की इंटरनेशनल क्रिकेट में धमाकेदार एंट्री | Rinku Singh made a bang in international cricket
इंडियन प्रीमियर लीग में बवाल काटने के बाद टीम इंडिया में एंट्री पाने वाले रिंकू सिंह ने अपनी पहली ही पारी में गदर मचा दिया। आयरलैंड के खिलाफ तीन मैच की टी-20 सीरीज के दूसरे मैच में 21 गेंद में 38 रन बना दिए। पांचवें नंबर पर उतरे रिंकू ने पहले पिच की मिजाज को समझा। लगातार विकेट खो रही टीम इंडिया को सहारा दिया और फिर एक बार सेट होने के बाद पारी फिनिश करके ही लौटे। 180.95 की स्ट्राइक रेट से रिकू ने दो चौकों और तीन छक्के मारे।
वह अपनी पहली ही पारी में अर्धशतक भी लगा देंगे, लेकिन बड़ा शॉट लगाने के चक्कर में 19.5 ओवर में कैच आउट हो गए। यहां बताना जरूरी हो जाता है कि रिंकू सिंह ने आयरलैंड के खिलाफ पहले टी-20 में अपना इंटरनेशनल डेब्यू किया था, लेकिन उस मैच में उन्हें बैटिंग करने का मौका नहीं मिला था। रिंकू और शिवम दुबे ने 19वें और 20वें ओवर में क्रमश: 22 और 20 रन निकाले।

0 टिप्पणियाँ