Samsung का डिस्प्ले लगाएगी OnePlus कंपनी | OnePlus company will install Samsung's display
OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन OnePlus Open होने वाला है, कंपनी के टीजर के माध्यम से पता चला हैं की OnePlus Open के लॉन्च में देरी हो सकती है लेकिन फोन वनप्लस ओपन के नाम से ही रिलीज होने वाला है। OnePlus Open 29 अगस्त को लॉन्च हो सकता है, ऐसी खबरें कुछ समय से चल रही हैं। लेकिन अब फोन का लॉन्च देरी से हो सकता है। एक नए अपडेट में इसका खुलासा हुआ है।
OnePlus Open को लेकर बढ़ी खबर आई है कि इसके लॉन्च में देरी हो सकती है। इसका कारण है कि कंपनी ने अंतिम समय में फोन के डिस्प्ले को लेकर बड़ा फैसला लिया है। पहले डिस्प्ले चीन से लाया जाना था। लेकिन अब OnePlus Open में Samsung डिस्प्ले होने की बात सामने आई है जो साउथ कोरिया की कंपनी से मंगवाएगी। टिप्सटर के अनुसार फोन में पहले BOE डिस्प्ले मिलने वाला था। लेकिन अब इसमें सैमसंग डिस्प्ले देखने को मिलेगा। टिप्स्टर के अनुसार, BOE डिस्प्ले फोन के स्टैंडर्ड से मेल नहीं खाते हैं, जबकि सैमसंग के डिस्प्ले बेहतर माने जाते हैं।
OnePlus Open के स्पेसिफिकेशंस की बात करें तो फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 जेन 2 SoC दिया जा सकता है। स्टोरेज के लिए कथित आगामी फोन में 16GB रैम और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज मिल सकती है। ऐसी जानकारी है कि इस स्मार्टफोन में 7.8 इंच की 2K AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले और 6.3 इंच की AMOLED कवर डिस्प्ले है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz दिया जा सकता है।

0 टिप्पणियाँ