CBSE 10वीं कंपार्टमेंट परीक्षा के परिणाम जल्द होंगे जारी | CBSE 10th compartment exam results will be released soon
सीबीएसई बोर्ड 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए एक खबर है। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की तरफ से 10वीं की कंपार्टमेंट परीक्षा के रिजल्ट जारी कर दिए जाएंगे। परिणामजारी होने के बाद ऑफिशियल वेबसाइट cbse.gov.in और cbseresults.nic.in पर जाकर अपने नतीजों को चेक व डाउनलोड किया जा सकता हैं |
सीबीएसई बोर्ड ने कल 1 अगस्त 2023 को कक्षा 12वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट को जारी किया था । अब सीबीएसई द्वारा 10वीं के कंपार्टमेंट रिजल्ट जल्द ही घोषित कर दिए जाएंगे।
परिणाम के लिए जाए इन वेबसाट्स पर
cbse.gov.in
results.cbse.nic.in
स्टूडेंट्स सीबीएसई कक्षा 10वीं सप्लीमेंट्री एग्जाम रिजल्ट 2023 डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं। जिन छात्रो ने न्यूनतम 33% नंबर प्राप्त किए हैं, उन्हें पास घोषित किया जाएगा।
ऐसे कर सकेंगे चेक
1.सबसे पहले सीबीएसई वेबसाइट cbse.gov.in या cbseresults.nic.in पर जाएं
2.कक्षा 10 सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 पर क्लिक करें
3.फिर दिए गए स्थान पर रोल नंबर और जन्मतिथि डालें और सबमिट करें
4.सीबीएसई सप्लीमेंट्री रिजल्ट 2023 और मार्कशीट दिखने लग जाएगी।
5.भविष्य की जरूरत के लिए इसे डाउनलोड करें और सेव कर लें।

0 टिप्पणियाँ