Header Ads Widget

नितिन देसाई की हुई मौत | Nitin Desai's death

नितिन देसाई की हुई मौत | Nitin Desai's death


नितिन देसाई की हुई मौत | Nitin Desai's death


नितिन देसाई ने एमएससी बैंक से लोन के लिए संपर्क किया था। अध्यक्ष वी वी अनास्कर ने अपने बयान में कहा दिवंगत कला निर्देशक ने हाल ही में लोन के लिए महाराष्ट्र स्टेट कॉर्पोरेटिव बैंक से संपर्क किया था। नितिन देसाई ने इंडस्ट्री को कई बेहतरीन फिल्मों में अपने काम से नवाजा था। ऐसे हुनरबाज को हमेशा-हमेशा के लिए सिनेमा की दुनिया ने खो दिया है। बॉलीवुड इंडस्ट्री को आज बहुत बड़ा नुकसान हुआ है। जाने-माने कला निर्देशक नितिन देसाई की, जिनकी कल यानी 2 अगस्त को अपने ही स्टूडियो में संदिग्ध परिस्थितियों में लाश मिली। पुलिस ने कहा की है कि उन्होंने अपने ही स्टूडियो में आत्महत्या कर ली है। इस केस में नया अपडेट आया है की नितिन देसाई ने हाल ही में लोन के लिए एमएससी बैंक से संपर्क किया था।


वी वी अनास्कर का बयान


बैंक के अध्यक्ष वी वी अनास्कर ने अपने बयान में कहा है। अनास्कर ने कहा कि लोन देने वालें को केवल अंतर्निहित सुरक्षा से प्रेरित नहीं होना चाहिए और लोन प्रस्ताव पर किसी भी तरह का डिसीजन लेते समय व्यावसायिक संभावनाओं को भी देखना चाहिए। इस तरह का फॉर्मेट फॉलो  करने से ऐसी घटनाओं से बचने में मदद मिल सकती है। एक आदमी जिसको मदद की जरूरत थी वह ऐसे कठोर कदम उठाता है।नितिन देसाई की कंपनी लेनदारों का 252 करोड़ रुपये का लोन चुकाने में असमर्थ थे। बयान में वी वी अनास्कर ने नितिन देसाई द्वारा लोन में मांगी गई कुल रकम का खुलासा नहीं किया है।


फांसी पर लटके मिले नितिन देसाई


वह इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम थे और चार बार राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीत चुके थे। नितिन देसाई ने बहुत सी फिल्मे बनाई हैं जैसे 'हम दिल दे चुके सनम', 'लगान', 'देवदास', 'जोधा अकबर' और 'प्रेम रतन धन पायो'। नितिन देसाई के अपने एनडी स्टूडियो में फांसी के फंदे से लटने की इस खबर के बाहर आते ही पूरी इंडस्ट्री में शोक में है। सभी सितारे नितिन देसाई को श्रद्धांजलि दे रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ