गुजरात के सूरत में केमिकल गोदाम के जहरीले धुएं से हुई चार मजदूरों की मौत
Four laborers died due to toxic fumes of chemical godown in Surat, Gujarat
गुजरात के सूरत के एक रासायनिक गोदाम में बुधवार शाम जहरीले धुएं की वजह से चार मजदूरों की मौत हो गई | मांगरोल तहसील के मोटा बोरसारा गांव में हुआ था ये हादसा, गोदाम के मालिक को हिरासत में ले लिया गया हैं परिजनों ने गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज कराया | कोसांबा थाने के निरीक्षक जेए बरोट ने बताया कि यह घटना मांगरोल तहसील के मोटा बोरसारा गांव में उस वक्त था जब मजदूर रसायनों के ड्रम को दूसरी जगह पर रख रहे थे |
पुलिस ने यह जानकारी दी गोदाम के मालिक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 304 (गैर इरादतन हत्या) के तहत मामला दर्ज किया जा रहा है |मृतकों की पहचान की गई हैं जिनमे इम्तियाज पटेल (45), अमीन पटेल (22), वरुण वसावा (22) और राघा राम (54) ये चार मजदूर सामिल हैं | अधिकारी ने कहा, पांच में से एक मजदूर ने ड्रम का ढक्कन खोलने की वजह से जहरीला धुँआ निकला था इसलिए सभी मजदूर वहीं बेहोश हो गए | अन्य मजदूरों ने उन्हें आनन-फानन में पास के ही एक अस्पताल में भर्ती कराया, जिनमें से चार की कुछ देर बाद मौत हो गई, पांचवे मजदूर के सुरक्षित होने की खबर आ रही है |

0 टिप्पणियाँ