Header Ads Widget

ओडिशा समेत हिमाचल-उत्तराखंड के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ Heavy rain alert in 10 states of Himachal-Uttarakhand including Odisha, flood in many parts of Odisha

ओडिशा समेत हिमाचल-उत्तराखंड के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़

Heavy rain alert in 10 states of Himachal-Uttarakhand including Odisha, flood in many parts of Odisha


ओडिशा समेत हिमाचल-उत्तराखंड के 10 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा के कई हिस्सों में बाढ़ | Heavy rain alert in 10 states of Himachal-Uttarakhand including Odisha, flood in many parts of Odisha



अगले चार दिन भी हिमाचल, पंजाब, हरियाणा और उत्तराखंड समेत उत्तर पश्चिम भारत के 10 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में भारी से लेकर अत्यधिक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। आईएमडी ने कहा कि बांग्लादेश तट से दूर पूर्वोत्तर बंगाल की खाड़ी में गहरा दबाव का क्षेत्र बना है जिसके धीरे-धीरे झारखंड को पार कर पश्चिम और उत्तर पश्चिम की तरफ बढ़ने की संभावना है। इसके प्रभाव में अगले चार दिन ओडिशा, झारखंड, पश्चिम बंगाल के गंगा किनारे वाले क्षेत्रों, बिहार, छत्तीसगढ़, पूर्वी और पश्चिमी मध्य प्रदेश और पूर्वी उत्तर प्रदेश में भारी से अत्यधिक भारी बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में अलकनंदा नदी में पुल का एक हिस्सा गिर जाने से नदी की तेज धार में एक मजदूर बह गया। देश के उत्तर पश्चिम में बुधवार से कई राज्यों में बारिश फिर शुरू हो गई है। हिमाचल प्रदेश में शिमला-कालका नेशनल हाईवे-5 का एक बड़ा हिस्सा भूस्खलन से गिर गया है और यातायात बंद हो गया है। वहीं, वहीं, दिल्ली-एनसीआर में भी कहीं तेज तो कहीं मध्यम बारिश हुई। इसके अलावा पूर्वी से लेकर पश्चिमी भारत, ओडिशा, पूर्वोत्तर के राज्यों, महाराष्ट्र, गोवा और कोंकड़ में भी कहीं भारी, तो कहीं अधिक भारी बारिश होने की संभावना बताई जा रही है। आईएमडी ने मध्य प्रदेश में तीन अगस्त को भारी बारिश का रेड अलर्ट और उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, छत्तीसगढ़, मध्य महाराष्ट्र के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शेष राज्यों समेत हिमाचल, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़, गुजरात के सौराष्ट्र क्षेत्र, असम, मेघालय अरुणाचल प्रदेश के लिए यलो अलर्ट जारी किया गया है। साथ ही भारत के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र (जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड), पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिमी व पूर्वी उत्तर प्रदेश, पश्चिमी व पूर्वी राजस्थान में तीन से छह अगस्त तक भारी बारिश की संभावना बताई है।


ओडिशा में भारी बारिश, कई हिस्सों में बाढ़


जाजपुर, झारसुगुड़ा, क्योंझार,ओडिशा के अंगुल, बालासोर, भद्रक, ढेंकनाल, गजपति, मयूरभंज समेत 12 जिलों में कल भीषण बारिश के कारण बाढ़ के हालात बन गए। प्रशासन ने स्कूल बंद करने का आदेशदिया हैं। राज्य आपदा राहत आयुक्त ने प्रभावित जिलों के जिलाधिकारियों के साथ आपात बैठकर स्थिति की समीक्षा की और पीड़ितों को मदद पहुंचाने को कहा।अगले चार दिन भी राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ