इंग्लिश क्रिकेटर एलेक्स हेल्स ने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट लिया | English cricketer Alex Hales retires from international cricket
इंग्लैंड क्रिकेटर एलेक्स हेल्स ने 34 साल की उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास लेने की घोषणा की। हेल्स ने अपना आखिरी इंटरनेशनल मैच पिछले साल नवंबर में पाकिस्तान के खिलाफ ऑस्ट्रेलिया में खेला था। हेल्स पिछले 9 महीनों से इंग्लैंड के साथ कॉन्ट्रैक्ट को ले कर संशय में बने हुए थे। वह फ्रेंचाइज क्रिकेट और इंटरनेशनल क्रिकेट के बीच तालमेल नहीं बैठा पा रहे थे। इस कारण उन्होंने इंटरनेशनल क्रिकेट से रिटायरमेंट ले कर फ्रेंचाइज क्रिकेट पर फोकस करने का सोचा।
बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 सीरीज नहीं खेली थी
हेल्स ने PSL के साथ किए कॉन्ट्रैक्ट को पूरा करने के लिए, इस साल की शुरुआत में बांग्लादेश के खिलाफ टी-20 इंटरनेशनल को ठुकरा दिया था। इस कारण उन्हें इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड ने भी इंटरनेशनल मैच देना बंद कर दिया था। वह कैरेबियन प्रीमियर लीग यानी CPL के साथ एग्रीमेंट में थे। इस कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज से भी उन्हें अपना नाम वापस लेना पड़ा।

0 टिप्पणियाँ