सुबह खाली पेट किशमिश का पानी पीने के फायदे | Benefits of drinking raisin water on an empty stomach in the morning
सबसे ज्यादा पोषक तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स में से एक किशमिश है। किशमिश का पानी सेहत को कमाल के फायदे दिला सकता है। किशमिश को खाने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि इसे पानी में भिगोकर खाली पेट खाया जाए। और किशमिश के पानी के साथ अपने दिन की शुरुआत की जाए। किशमिश जरूरी पोषक तत्वों जैसे विटामिन, डायटरी फाइबर, पोटेशियम, मैग्नीशियम और कई अन्य पोषक तत्वों से भरपूर होता है जो हमारी सेहत के लिए अच्छे हैं। रोजाना खाली पेट किशमिश का पानी पीने से आपका स्वास्थ्य कई तरह से बेहतर हो सकता है। चलिए जानते है इस बेहतरीन ड्रिंक के कुछ गजब के स्वास्थ्य लाभों के बारे में।
1. एनर्जी बूस्टर
अपने दिन की शुरुआत एक गिलास भीगी हुई किशमिश के पानी से करने से आपके शरीर को वह एनर्जी मिल सकती है जो पूरे दिन बेहतर ढंग से काम करने के लिए जरूरी है।
2. एनीमिया से लड़ने में मददगार
किशमिश में आयरन, बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और कॉपर सभी प्रचुर मात्रा में होते हैं. बी-कॉम्प्लेक्स विटामिन और आयरन ब्लड सेल्स को बढ़ाने में सहायता करते हैं. इसके अलावा कॉपर आयरन के अवशोषण में सहायता करता है।
3. पेट को हेल्दी रखता है
किशमिश में शामिल फ्लेवोनोइड, जैसे टार्टरिक एसिड, टैनिन और कैटेचिन, एक रेचक क्रिया को प्रोत्साहित करते हैं जो आंतों के जरिए कब्ज को रोकता है साथ ही किशमिश के पानी में अघुलनशील फाइबर प्रचुर मात्रा में पाए जाता है, जो पाचन में सहायता करते हैं। काली किशमिश के पानी में एंटासिड, पोटेशियम और मैग्नीशियम होते हैं, जो पेट के एसिड को रेगुलेट करने में सहायक होते हैं और इसलिए इस पुरानी स्थिति को रोक सकते हैं।
4. वजन घटाने में मददगार
फ्रुक्टोज और ग्लूकोज दो प्राकृतिक रूप से पाए जाने वाली शुगर जो आपको लंबे समय तक एनर्जी देते हैं, ये किशमिश के पानी में पाए जाते हैं. इसलिए यह आपके शरीर को भोजन की लालसा में कमी लाने में सहायता करता है।
5. कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में सहायक
खाली पेट भीगी हुई किशमिश का पानी खून को साफ करने में भी मदद कर सकता है और हेल्दी गट को बनाए रखता है. ये शरीर के खराब कोलेस्ट्रॉल और ट्राइग्लिसराइड्स लेवल को कम करने में प्रभावी रूप से मदद कर सकता है।

0 टिप्पणियाँ