Header Ads Widget

Bhopal Airshow: एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, टीन शेड टूट कर गिरने से 10 लोग घायल

Bhopal Airshow: एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, टीन शेड टूट कर गिरने से 10 लोग घायल


Bhopal Airshow: एयर शो के दौरान बड़ा हादसा, टीन शेड टूट कर गिरने से 10 लोग घायल


राजधानी में भारतीय वायुसेना के विमानों ने अपना करतब दिखाया। जिससे सब कोई हैरान था। सेना के जांबाजों ने सबका दिल जीत लिया। वहीं एयर शो के दौरान एक बड़ा हादसा हो गया। आईटीसी कमलापार्क के पास एक टीन शेड की छत पर चढ़कर लोग शो का लुत्फ उठा रहे थे। तभी टीन शेड का छत अचानक से भरभराकर ढह गया।


दरअसल, शनिवार को भारतीय वायुसेना का देश का सबसे बड़ा एयर शो भोपाल में हुआ। यह शो शहर के बड़े तालाब पर आयोजित किया गया। जिसे देखने के लिए लाखों की संख्या में लोग जमा हुए थे। भीड़ इतनी ज्यादा थी कि लोगों के खड़े होने की जगह नहीं थी। इसी बीच कुछ लोग शो का लुत्फ उठाने के लिए टीन शेड पर चढ़ गए। करीब 20-25 लोगों के वजन से यह टीन शेड भरभराकर ढह गया। हादसे में करीब 10 लोग घायल हुए हैं। हालांकि कोई जनहानि नहीं हुई है।


शनिवार की सुबह भारतीय वायुसेना का करतब देखने के लिए लोग सड़कों पर उतर आए। भीड़ इतनी ज्यादा थी की प्रशासनिक अव्यवस्थाओं ने लोगों की हालत खराब कर दी। पुलिस कर्मियों ने व्यवस्था को भगवान भरोसे छोड़ दिया था। एयर शो का पागलपन इतना था कि कुछ लोग हाइटेंशन तार के ऊंचे टावर पर चढ़कर शो देख रहे थे। अपने जान की परवार किये बगैर वे इस टावर पर बैठकर शो देख रहे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ