Header Ads Widget

Asian Games Day 8 : भारत के लिए गोल्डन डे, शूटिंग में मेंस टीम ने साधा सोने पर निशाना

Asian Games Day 8 : भारत के लिए गोल्डन डे, शूटिंग में मेंस टीम ने साधा सोने पर निशाना


Asian Games Day 8 : भारत के लिए गोल्डन डे, शूटिंग में मेंस टीम ने साधा सोने पर निशाना


भारत को मिला 11वां गोल्ड

शूटिंग में भारतीय टीम का सुनहरा प्रदर्शन जारी है। अब से कुछ ही देर पहले पृथ्वीराज टोंडाइमन, डेरियस चेनाई और जोरावर संधू की मेंस ट्रैप टीम ने रिकॉर्ड 361 पॉइंट के साथ गोल्ड जीता है।


महिला टीम शूटिंग में सिल्वर

मनीषा कीर, प्रीति रजक, राजेश्वरी कुमारी ने महिला ट्रैप टीम फाइनल इवेंट में सिल्वर मेडल देश के नाम किया। 337 के स्कोर के बावजूद भारतीय महिलाएं गोल्ड से चूक गईं।


सिल्वर के साथ अदिति ने रचा इतिहास

अदिति अशोक ने महिला गोल्फ प्रतियोगिता में रजत पदक जीता है। एशियन गेम्स में भारत की किसी महिला गोल्फर ने आज तक पदक नहीं जीता था।


आदित्य कुराश में प्री क्वार्टर फाइनल में हारे

पुरुष 81 किग्रा कुराश स्पर्धा में आदित्य धोपावकर प्री क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर हो गए। आज उन्हें अफगानिस्तान के एस हसन बाइकारा रसूली के खिलाफ दो मिनट से भी कम समय में हार झेलनी पड़ी। भारत के 21 साल के खिलाड़ी को ‘खलोल’ से 0-10 से हार का सामना करना पड़ा। खलोल का इस्तेमाल आसान जीत के लिए किया जाता है।


जैवलिन थ्रो में भारत का निराशाजनक प्रदर्शन

जैवलिन थ्रो में भारत के खिलाड़ियों का प्रदर्शन इतना खास नहीं रहा। स्वपना 45.13 मीटर के थ्रो के साथ पांचवें पायदान पर रहीं जबकि नंदिनी ने अपने सर्वश्रेष्ठ थ्रो 39.88 मीटर के साथ नौंवे पायदान पर फिनिश किया।


अमलान बोरगोहेन ने 200 मीटर के लिए किया क्वालिफाइ

पुरुषों की 200 मीटर हीट रेस सेमीफाइनल के लिए अमलान बोरगोहेन ने क्वालिफाइ कर लिया है। उन्होंने चौथी लेन से शुरू कर तीसरे पायदान पर 21.08 सिकंड के साथ फिनिश किया।


बाधा दौड़ में तीसरे स्थान पर रही ज्योति याराजी

भारत की 100 मीटर बाधा दौड़ विशेषज्ञ ज्योति याराजी ने 200 मीटर हीट में 23.78 सेकंड के साथ रेस पूरी की। , वह तीसरे स्थान पर रहीं। केवल शीर्ष 2 ही फाइनल में पहुंचे।


महिला की हेप्टाथलॉन में तीसरे स्थान पर नंदिनी

महिलाओं की हेप्टाथलॉन स्पर्धा में तीसरे पायदान पर नंदिनी आगसरा रहीं। भारतीय खिलाड़ी ने अपने तीसरे प्रयास में सीज़न का सर्वश्रेष्ठ 5.94 मीटर का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। वह चीन और उज्बेकिस्तान के बाद तीसरे स्थान पर है


रोहन बोपन्ना और रुतुजा का कमाल

रोहन बोपन्ना और रुतुजा भोसले ने टेनिस स्वर्ण की परंपरा को जारी रखते हुए देश का नाम रोशन किया। उन्होंने मिश्रित युगल फाइनल में चीनी ताइपे की जोड़ी को हराया। आज भी भारत पर मेडल की बारिश हो सकती है।


हॉकी में भारत ने पाकिस्तान को चटाई धूल

भारतीय हॉकी टीम ने एशियन गेम्स में अपने चिर प्रतिद्वंदी पाकिस्तान को 10-2 से हराया है। कल यानी 30 सितंबर को भारत ने पाकिस्तान को एशियन गेम्स में खेले जा रहे अलग-अलग खेल में 3 बार हराया है।


पदक तालिका में चौथे पायदान पर भारत

एशियन गेम्स 2023 की पदक तालिका में भारत 38 मेडल के साथ चौथे पायदान पर है।


भारत ने जीते अब तक 38 मेडल

एशियन गेम्स में अब तक भारत ने कुल 38 मेडल जीते हैं, जिसमें से 10 गोल्ड, 14 सिल्वर और 14 ब्रॉन्ज मेडल हैं।


भारत का एशियन गेम्स में दमदार प्रदर्शन जारी

भारतीय खिलाड़ियों का एशियन गेम्स में दमदार प्रदर्शन जारी है। लगातार प्लेयर्स देश के लिए मेडल ला रहे हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ