Header Ads Widget

चेहरे के दाग ,धब्बे तथा टैनिंग हटा के लिए उपयोगी फेस पैक | Useful Face Pack To Remove Facial Spots, Spots And Tanning

चेहरे के दाग ,धब्बे तथा टैनिंग हटा के लिए उपयोगी फेस पैक | Useful Face Pack To Remove Facial Spots, Spots And Tanning


चेहरे के दाग ,धब्बे तथा टैनिंग हटा के लिए उपयोगी फेस पैक | Useful Face Pack To Remove Facial Spots, Spots And Tanning

 

धूप के कारण चेहरे पर टैनिंग हो जाती है साथ ही बहुत सारी स्किन प्रोब्लेम्स देखने को मिलती हैं इन धब्बों को हटाकर चेहरा साफ करने के लिए इस फेस पैक को लगाया जा सकता है।


Skin Care


गर्मियों की तेज धूप और चिलचिलाहट से चेहरे को बचाने के लिय बहार जाते समय सनस्क्रीन जरुर लगाये।  टैनिंग के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे नजर आने लगते हैं और चेहरे काफी बेकार हो जाता हैं साथ ही जो चेहरे की खूबसूरती छीन लेते हैं। इन धब्बों (Dark Spots) को छुड़ाने के लिए यूं तो बाजार में कई प्रोडकट्स उपलब्ध हैं, लेकिन जब आप घर पर ही इन धब्बों को हटाने का नुस्खा तैयार कर सकते हैं तो भला बाजार की चीजों पर पैसे क्यों खर्च करना। यहां जानिए कॉफी और बेसन को मिलाकर किस तरह टैनिंग (Tanning) हटाने वाला फेस पैक तैयार करके लगाया जा सकता है। इस फेस पैक से टैनिंग हल्की ही नहीं होती बल्कि चेहरे पर बेदाग निखार भी नजर आता है।


टैनिंग हटाने वाला फेस पैक | Tanning Removal Face Pack 


1.टमाटर के रस को चेहरे पर लगाने से टैनिंग कम होती हैं और रंग भी साफ़ होता हैं।  टमाटर के गूदे में नींबू का रस मिलाकर भी लगाया जा सकता है।


2.सिर्फ बेसन (Besan) और दही मिलाकर भी फेस पैक तैयार किया जाता है। इस फेस पैक से स्किन एक्सफोलिएट भी होती है और डेड स्किन सेल्स हट जाती हैं। 


3.टैनिंग ने के लिए फेस पैक बहुत ही आसान है। इस फेस पैक को बनाने के लिए आधा चम्मच कॉफी (Coffee) में, आधा चम्मच बेसन, चुटकीभर हल्दी, एक चम्मच शहद और एक चम्मच दही मिलाकर पेस्ट बना लें इस पेस्ट को चेहरे पर 10 से 15 मिनट चेहरे पर लगाए रखने के बाद धो लें, चेहरा निखर जाएगा।यह फेस पैक हफ्ते में एक बार लगाया जा सकता है। आप चाहे तो इसे हफ्ते में 2 बार भी इस्तेमाल कर सकते हैं।


4.आलू और नींबू के रस को एकसाथ मिलाकर चेहरे पर मलने से टैनिंग की दिक्कत दूर हो जाती है, ये दोनों ही रस चेहरे पर नेचुरल ब्लीच की तरह असर दिखाते हैं।


5.चंदन पाउडर में गुलाबजल मिलाकर लगाने पर चेहरे की टैनिंग हल्की होती है, इन दोनों ही चीजों को साथ मिलाकर लगाने पर स्किन को निखार मिलता है, इसके अलावा, रूखी-सूखी त्वचा पर चमक नजर आती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ