आज का वैदिक पंचांग | Aaj Ka Vaidik Panchang 02-08-2023
दिनांक - 02 अगस्त 2023दिन - बुधवार
विक्रम संवत - 2080 शक संवत -1945
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा ॠतु
मास - अधिक श्रावण
पक्ष - कृष्ण
तिथि - प्रतिपदा रात्रि 08:05 तक तत्पश्चात द्वितीया
नक्षत्र - श्रवण दोपहर 12:58 तक तत्पश्चात धनिष्ठा
योग - आयुष्मान दोपहर 02:34 तक तत्पश्चात सौभाग्य
राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:23 तक
सूर्योदय-06:13
सूर्यास्त- 19:16
दिशाशूल- उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण -
विशेष- प्रतिपदा को कूष्माण्ड (कुम्हड़ा पेठा) न खाएं क्योकि यह धन का नाश करने वाला है
सावन माह मे हरी चूडी पहरने से बुद्ध ग्रह होते है अनुकूल
नेत्रज्योति की रक्षा हेतु
भोजन करने के बाद आँखों पर पानी छिडकें तो ठीक हैं, नहीं तो अपनी गीली हथेलियाँ आँखों पर रखें तो भी नेत्र के रोग मिटते हैं |
दोनों हथेलियाँ रगडकर ‘ॐ ॐ ॐ मेरी आरोग्यशक्ति जगे, नेत्रज्योति जगे ‘ ऐसा करके आँखों पर रखने से भी आँखों की ज्योति बरकरार रहती है और आँखों के रोग मिटते हैं |
गुरुवार का व्रत
गुरुवार के दिन बेसन , मिश्री ऐसा थोड़ा सा मीठा बना दें .. अपने गुरूजी को भोग लगाया..और थोड़ा खा लिया.. प्रसादके रूप में और पीले वस्त्र अगर हो तो उस दिन पहन सकें तो अच्छा है या पीलेवस्त्र ओढ़ कर सुबह जप करें...शाम को जप करें उस दिन और आम के पेड़ में थोड़ा जल चढ़ा दें | परिक्रमा कर दें | गुरु मंत्र जपे | तो इससे बहुत लाभ होता है विद्या प्राप्तिमें सहायता, बुद्धि की वृद्धि, धन की स्थिरता और जो बेटे-बेटी को शादीमें अड़चन आती है | अविवाहित है वो भीये गुरुवार का व्रत करें..वो तो मीठा ही खाये उस दिन नमक-मिर्च ना लें और गुरुदेव का मंत्र जप खूबकरें, गुरुदेव का ध्यान करें |
पंचक प्रारंभ : बुधवार, 02 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 11:26 बजे
पंचक समाप्त: सोमवार, 07 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 01:43 बजे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
दिनांक 2 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 2 होगा। इस मूलांक को चंद्र ग्रह संचालित करता है। चंद्र ग्रह मन का कारक होता है। आप अत्यधिक भावुक होते हैं। आप स्वभाव से शंकालु भी होते हैं। दूसरों के दर्द से आप परेशान हो जाना आपकी कमजोरी है।
आप मानसिक रूप से तो स्वस्थ हैं लेकिन शारीरिक रूप से कमजोर हैं। चंद्र ग्रह स्त्री ग्रह माना गया है। अत: आप अत्यंत कोमल स्वभाव के हैं। आपमें अभिमान तो जरा भी नहीं होता। चंद्र के समान आपके स्वभाव में भी उतार-चढ़ाव पाया जाता है। आप अगर जल्दबाजी को त्याग दें तो आप जीवन में सफल होते हैं।
शुभ दिनांक : 2, 11, 20, 29
शुभ अंक : 2, 11, 20, 29, 56, 65, 92
शुभ वर्ष : 2027, 2029, 2036
ईष्टदेव : भगवान शिव, बटुक भैरव
शुभ रंग : सफेद, हल्का नीला, सिल्वर ग्रे
कैसा रहेगा यह वर्ष
किसी नवीन कार्य योजनाओं की शुरुआत करने से पहले बड़ों की सलाह लें। व्यापार-व्यवसाय की स्थिति ठीक-ठीक रहेगी। स्वास्थ्य की दृष्टि से संभल कर चलने का वक्त होगा। पारिवारिक विवाद आपसी मेलजोल से ही सुलझाएं। दखलअंदाजी ठीक नहीं रहेगी। वर्ष काफी समझदारी से चलने का रहेगा। लेखन से संबंधित मामलों में सावधानी रखना होगी। बगैर देखे किसी कागजात पर हस्ताक्षर ना करें।

0 टिप्पणियाँ