Header Ads Widget

रश्मिका मंदाना की सीक्रेट शादी | Rashmika Mandanna's secret marriage

रश्मिका मंदाना की सीक्रेट शादी | Rashmika Mandanna's secret marriage


रश्मिका मंदाना की सीक्रेट शादी | Rashmika Mandanna's secret marriage


रश्मिका मंदाना जिन्हें नेशनल क्रश भी कहा जाता हैं। उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। रश्मिका मंदाना अपनी लव लाइफ को लेकर काफी चर्चे में रहती हैं। उनका नाम साउथ एक्टर विजय देवरकोंडा से अक्सर जोड़ा जाता हैं । मीडिया में दोनों की डेटिंग की खबरें ने आग की तरह फैलती हैं और साथ ही उनकी तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल होती रहती हैं। वह अपनी पर्सनल और प्रोफेशनल लाइफ को लेकर मीडिया की सुर्खियों में छाई रहती हैं। रश्मिका मंदाना रणबीर कपूर स्टारर फिल्म 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। उनकी यह फिल्म 11 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। फिल्म में रणबीर के अलावा अनिल कपूर, बॉबी देओल, शक्ति कपूर और तृप्ति डिमरी जैसे कलाकार हैं। इस फिल्म का निर्देशन संदीप रेड्डी वांगा ने किया है। 


फैंस के दिलों पर राज करने वाली रश्मिका ने सीक्रेट शादी कर ली है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब रश्मिका से उनकी निजी जिंदगी को लेकर सवाल पूछा गया तब उनके इस एक बयान ने सबको हैरान कर दिया। एक्ट्रेस ने जवाब दिया कि वो पहले से ही शादीशुदा हैं। शायद आपको यकीन नहीं होगा। और वह विजय देवरकोंडा नहीं हैं। एक्ट्रेस ने कहा कि उन्होंने गुपचुप तरीके से एनीमे कैरेक्टर 'नरूटो' से शादी कर ली है। उनकी बात सुनकर सभी की हंसी छूट गई। रश्मिका मंदाना ने बताया की 'नरूटो' मेरा पसंदीदा कैरेक्टर है और में इस किरदार से से शादी कर चुकी हूं।


'नरूटो' और नारुतो जापानी एनीमे सीरीज के लीड कैरेक्टर सिर्फ एनीमे नही बल्कि बहुत लोगों के लिए एक इमोशन है और इसी लिस्ट में रश्मिका मंदाना का भी नाम शामिल है। साथ ही रश्मिका एनीमे के कैरेक्टर 'हिनाता' की तरह बनने की इच्छा भी जाहिर की और अपने बालों में पर्पल कलर करवाने की बात कही हैं।



एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ