Pati Patni Jokes 3 | पति पत्नी जोक्स 3
पत्नी: जब मैं गाने लगती
हूँ तो आप गैलरी में क्यों
चले जाते हो?
पति:ताकि लोगों को
भ्रम ना हो की मैं
तुम्हारा गला दबा रहा हूँ
पति – काम के लिए बाई रख लें ?
तुम थक जाती हो !
पत्नी- नही चाहिए
पति – क्यों
पत्नी – तुम्हारी आदत मैं अच्छी
तरह जानती हूं पहले मैं भी बाई ही थी।
पत्नी – अजी सुनते हो, तुमको ऑफिस
की फ़िक्र है घर की कोई फ़िक्र ही नहीं
पति – क्या हुआ ?
पत्नी – लगता है हमारी बेटी ने बाहर
किसी से सेटिंग कर ली है
पति – तुमको कैसे पता?
पत्नी – आज कल मोबाइल रिचार्ज के
पैसे ही नहीं माँगती है …
पति बेहोश..
पत्नी: तुम मुझसे कितना प्यार करते हो?
पति: शाहजहां से भी ज्यादा.
पत्नी: मेरे मरने के बाद ताजमहल बनाओगे.
पति: मैं तो प्लॉट ले भी चुका हूं
पगली देर तो तू ही कर रही है.
पति : मैं गंजा होता जा
रहा हूँ, ट्रांसप्लांट का खर्चा
2 लाख है.
पत्नि: 2 लाख का सोने का
हार दिला दो मैं गंजे के साथ
रह लूँगी !
पति – सजनी…अपनी जुल्फों को
जरा संवार भी लिया करो ?
पत्नी ( शरमाते हुए ): आप भी ना…
पति : “माँ कसम” अगर अगली बार
खाने में बाल आ गया तो
“सजनी” से “गजनी” बना दूंगा ।
पति बाल्कनी में खड़ा खड़ा
मस्ती से गा रहा था..
“पंछी बनूं उड़ता फिरूँ मस्त गगन में..
आज में आज़ाद हूँ दुनिया के चमन में..”
रसोई में से बीवी की आवाज़ आई:
“घर में ही उड़ो, सामने वाली मायके गई है।”
पति पत्नी हॉरर मूवी देख रहे थे,
अचानक screen पर भूत आया
पत्नी चिल्लाई- ओ मम्मी,
पति- ऐल्ले तू तो पहचान गई
मम्मी को।
पत्नी – मै मायके तभी जाउंगी,
जब आप मुझे छोड़ने आओगे
पति – मंजूर है पर वादा करो की घर
भी तुम तभी आओगी,
जब मै तुम्हे लेने आऊंगा।
पति- मैच वाला चैनल लगाओ
पत्नी- नहीं लगाऊँगी
पति- देख लूँगा
पत्नी- क्या देख लोगे ?
पति- यही चैनल जो तुम देख रही हो।

0 टिप्पणियाँ