स्टीव स्मिथ को 'NOT OUT'करार करने पर,ICC ने किया खुलासा
ICC reveals why Steve Smith was declared 'NOT OUT'
बेन स्टोक्स के कैच लेने के बाद भी स्टीव स्मिथ को 'NOT OUT' बताया। एशेज सीरीज (Ashes 2023) के पांचवें टेस्ट मैच को इंग्लैंड ने जीत लिया और सीरीज 2-2 की बराबरी कर ली। सीरीज का चौथा मैच ड्रा पर खत्म हुआ। टेस्ट मैच के आखिरी दिन स्टीव स्मिथ (Ben Stokes' catch Steve Smith)का कैच बेन स्टोक्स ने लपका था लेकिन जश्न मनाने के क्रम में उनसे यह कैच छूट गया था. हुआ ये कि ऑस्ट्रेलियाई पारी के 66वें ओवर में मोईन अली की गेंद को खेलने के क्रम में स्मिथ चकमा खा गए और गेंद उनके ग्लब्स पर लगकर लेग स्लिप में खड़े स्टोक्स के पास गई।
बेन स्टोक्स ने हवा में उड़कर एक साथ से कैच लपक लिया लेकिन कैच लेने की खुशी इतनी ज्यादा थी, कि उनका हाथ उनके पैरों पर टकराया औऱ गेंद उनके हाथ से निकल गई। स्टोक्स को एहसास हो गया था कि कैच माना नहीं जायगा , लेकिन इंग्लैंड खिलाड़ियों ने आउट की अपील की, आखिर में टीवी रिप्ले में देखने के बाद यह बात सामने आई कि स्टोक्स ने कैच लेने के बाद खुद पर पूरी तरह से नियंत्रण नहीं रखा जिससे गेंद उनके हाथ से निकल गई और स्मिथ आउट होने से उस समय बच गए। जब यह घटना हुई तो इंग्लैंड के फैन्स और खेमे में बवाल मच गया और इसको लेकर बहस होने लगी. लेकिन अब इस मुद्दे पर आईसीसी (ICC) ने पोस्ट शेयर कर विवाद को कम करने का काम किया है।
ICC ने खुलासा किया
आईसीसी ने पोस्ट शेयर किया और इस बारे में क्रिकेट के फैन्स को अवगत कराया कि आखिर स्मिथ को आउट क्यों नहीं दिया गया। आईसीसी ने नियम के हवाला देते हुए लिखा, " नियम के अनुसार कैच लेने का कार्य उस समय से शुरू होगा जब गेंद पहली बार क्षेत्ररक्षक के संपर्क में आएगी और तब समाप्त होगी जब क्षेत्ररक्षक गेंद और खुद पर पूर्ण नियंत्रण प्राप्त कर लेगा।
हर्षल गिब्स का रिएक्शन, 24 साल पुरानी यादें ताजा हुई
स्टोक्स की यह वीडियो को देख SA के पूर्व बल्लेबाज हर्षल गिब्स को 1999 वर्ल्ड कप की याद आ गई जब इसी अंदाज में उन्होंने स्टीव वॉ का कैच टपकाया था। उन्होंने कमेंट करते हुए लिखा 'ऐसा कहीं पहले भी देखा है। इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया के बीच जारी एशेज 2023 के 5वें और आखिरी टेस्ट के अंतिम दिन बेन स्टोक्स के कैच ने खूब सुर्खियां बटोरी। इंग्लिश कप्तान ने एक गलती की वजह से यह कैच तो टपका दिया, मगर उनके इस कैच से हर्षल गिब्स की 24 साल पुरानी यादें ताजा हो गई। इंग्लैंड क्रिकेट ने स्टोक्स के इस कैच का वीडियो अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट कर फैंस से राय मांगी की यह आउट है या नहीं। इसी वीडियो पर हर्षल गिब्स का रिएक्शन आया है।

0 टिप्पणियाँ