नूंह हिंसा में दो होमगार्ड जवान और तीन लोगों की मौत, 35 गाड़ियां जली, 45 लोग घायल
हरियाणा के नूंह में सोमवार को हुई हिंसा में दो होमगार्ड जवान और तीन लोगों की मौत हो गई । हिंसा में 45 लोग घायल हो गए। नूंह में हिंदू संगठनों की शोभायात्रा के दौरान दो समुदायों में हुई हिंसा और पत्थरबाजी के बाद कई जिलों में हालात तनावपूर्ण हो गए हैं नूंह मेकर्फ्यू तो वहीं गुरुग्राम और फरीदाबाद में धारा 144 लागू की है इस बीच महाराष्ट्र के ठाणे में बड़ा हादसा हो गया। गर्डर लॉन्चिंग मशीन गिरने से 16 लोगों की मौत हो गई है।
नूंह हिंसा
दंगाईयों ने कुल 35 गाड़ियों को आग लगा दि गई। इस बीच पुलिस नूंह में शांति बनाये रखने की कोशिशों में लगी रही । साथ ही दंगाईयों के खिलाफ एक्शन भी शुरू हो गया है। वीडियो के जरिए पुलिस दंगाईयों की पहचान कर रही हैं जलद ही खुलासा होगा। नूंह में कर्फ्यू लगाने के साथ ही जिले के सभी एंट्री प्वाइंट को सील कर दया गया है। नूंह के तनावपूर्ण हालात को नियंत्रित कर लिया गया हैं। जिले में पुलिस और पैरामिलिट्री फोर्स की 15 कंपनियों को तैनात करने के साथ ही दूसरे जिलों से भी भारी संख्या में पुलिस बल बुलाई गई। किसी तरह की अफवाह न फैले इसके लिए जिले में 2 अगस्त तक इंटरनेट सेवा बंद कर दी गई है।
जुलूस पर हमला
सोमवार को नूंह जिले में विश्व हिंदू परिषद (विहिप) का जूलूस गुजर रहा था। तभी भीड़ ने जुलूस को रोकने की कोशिश की। वहा पर पथराव की घटनाएं होने लगी। हिंसक भीड़ यही नही रुकी उन्होंने ने कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया। वही हिंसा में होमगार्ड के 2 जवानों की मौत कि खबर आई है और पुलिसकर्मियों समेत 15 लोग घायल हो गए।हिंसा के चलते सड़क पर घंटों तक जाम लगा रहा।
करीब 2,500 लोग मंदिर के छिपे थे
गृह मंत्री अनिल विज ने कहा कि पुलिस ने नूंह के एक शिव मंदिर से लगभग 2,500 पुरुषों, महिलाओं और बच्चों को बचाया और सुरक्षित बहार लेकर आए। इनमें श्रद्धालु और वे लोग शामिल थे जिन्होंने दोनों पक्षों के बीच झड़प के दौरान वहां शरण ली थी। हरियाणा के मुख्यमंत्री ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

0 टिप्पणियाँ