लैपटॉप, टैबलेट, कंप्यूटर के आयात पर मोदी सरकार ने लिया कड़ा फैसला | Modi government took a tough decision on the import of laptops, tablets and computers
चीन को होगा बड़ा नुकसान
अभी तक HSN 8741 के तहत आने वाले लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर समेत अन्य सामानों का आयात आसान था, लेकिन अब सरकार ने मेक इन इंडिया पर जोर देते हुए इस पर बैन लगा दिया है | इन प्रतिबंधित सामानों के आयात की अनुमति वैध लाइसेंस के तहत ही दी जाएगी | वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय (Ministry Of Commerce And Industry) के नोटिफिकेशन के मुताबिक, HSN 8741 के तहत आने वाले लैपटॉप, टैबलेट, ऑल-इन-वन पर्सनल कंप्यूटर और अल्ट्रा स्मॉल फॉर्म फैक्टर कंप्यूटर और सर्वर का आयात तत्काल प्रभाव से प्रतिबंधित किया गया है | चीन में इलेक्ट्रॉनिक्स मार्केट बहुत बड़ा है जिससे चीन को बड़ा नुकसान हो सकता है | इसमें ई-कॉमर्स पोर्टल (E- Commerce) अथवा पोस्ट या कूरियर के माध्यम से खरीदे गए कंप्यूटर भी शामिल हैं | इन सामानों का आयात लागू शुल्क के भुगतान के अधीन होगा |

0 टिप्पणियाँ