FIFA Women's World Cup Final: स्पेन ने फाइनल में इंग्लैंड को 1-0 से हराया
महिला विश्व कप का खिताब
स्पेन ने महिला फीफा विश्व कप 2023 का खिताब जीत लिया है। स्पेन की टीम महिला फीफा विश्व कप जीतने वाली पांचवीं टीम बन गई है। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी स्टेडियम में खेले गए फाइनल में स्पेन ने इंग्लैंड को 1-0 से हरा दिया। इससे पहले अमेरिका ने चार बार, जर्मनी ने दो बार, नॉर्वे और जापान ने एक-एक बार महिला फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। यह स्पेन का इस टूर्नामेंट में पहला मेडल है और वह भी गोल्ड। वहीं, इंग्लैंड की टीम का भी यह सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है। इससे पहले 2015 में उसने तीसरा स्थान हासिल किया था। स्पेन की महिला टीम ने फीफा विश्व कप खिताब के मामले में अपने ही देश के पुरुष टीम की बराबरी कर ली है। स्पेन की पुरुष टीम ने भी एक ही बार फीफा विश्व कप का खिताब जीता है। उसने 2010 में ऐसा किया था। उसके 13 साल बाद महिला टीम भी अब चैंपियन बन गई है।
कप्तान ओल्गा कारमोना के पिता ने ली आखिरी सांस
मैच का एकमात्र गोल स्पेन की कप्तान ओल्गा कारमोना ने 29वें मिनट में दागा और टीम को चैंपियन बनने में मदद की। स्पेन की टीम पहली बार महिला फीफा विश्व कप चैंपियन बनी है। स्पेन की तरफ से महिला फीफा वर्ल्ड कप के फाइनल में डिसाइडर गोल दागने वाली ओल्गा कार्मोना को इस मैच के बाद पता चला कि उनके पिता अब इस दुनिया में नहीं रहे। स्पेनिश फुटबॉल महासंघ ने सोमवार को बताया कि कार्मोना के पिता बीमार थे और उनका निधन हो गया है। जबकि उनकी मां और अन्य रिश्तेदार फाइनल देखने के लिए ऑस्ट्रेलिया गए हुए थे।
कार्मोना के परिजनों ने उन्हें यह दुखद समाचार देने से पहले खिताबी जश्न खत्म होने का इंतजार किया। कार्मोना ने एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर लिखा,‘इसके बारे में कुछ भी जाने बिना खेल शुरू होने से पहले मेरे साथ मेरा सितारा था। मैं जानती थी कि कुछ खास हासिल करने के लिए आपने मुझे शक्ति प्रदान की थी। मैं जानती थी कि आज रात आप मुझे देख रहे हो और आपको मुझ पर गर्व है। आपकी आत्मा को शांति मिले डैड। ’ रॉयटर्स के मुताबिक, कार्मोना के पिता का निधन शुक्रवार को हुआ था।
Y sin saberlo tenía mi Estrella antes de que empezase el partido. Sé que me has dado la fuerza para conseguir algo único. Sé que me has estado viendo esta noche y que estás orgulloso de mí. Descansa en paz, papá 🌟❤️🩹 pic.twitter.com/Uby0mteZQ3
— Olga Carmona (@7olgacarmona) August 20, 2023

0 टिप्पणियाँ