टाटा पंच CNG की लॉन्चिंग | Launch of Tata Punch CNG
टाटा मोटर्स आज ट्विन सिलेंडर टेकनोलॉजी वाली तीन कारों को एक साथ लॉन्च करने जा रहा है। पंच CNG की फ्रंट प्रोफाइल कंपनी ने सोशल मीडिया पर एक टीजर जारी किया इसके अलावा टाटा मोटर्स ने पंच CNG मॉडल को 2023 ऑटो एक्सपो में अनवील किया था। लॉन्च होने के बाद ये कार ट्विन-सिलेंडर तकनीक से लैस भारत की पहली माइक्रो SUV होगी। टियागो हेचबैक और टिगोर सिडान सेगमेंट में इस टेक्नीक के साथ पहली कार होने वाली है। माइक्रो SUV सेगमेंट में पंच CNG का मुकाबला हाल ही में लॉन्च हुई हुंडई की एक्सटर से होगा। पंच में दूसरी CNG कारों की तुलना में ज्यादा बूट स्पेस मिलेगा। ट्विन-सिलेंडर टेक्नोलॉजी में 60-लीटर की क्षमता वाला ट्विन-सिलेंडर टैंक सेटअप यानी 30-30 लीटर के दो सिलेंडर मिलेंगे। पंच पेट्रोल वर्जन में 366 लीटर का बूट स्पेस मिलेगा ।
पंच CNG : इंजन, पावर और माइलेज
पंच में अल्ट्रोज वाला ही 1.2 लीटर का पेट्रोल इंजन दिया जाएगा, जो 84 bhp की पावर और 113Nm का टॉर्क जनरेट करता है। वहीं CNG मोड पर ये इंजन 76 bhp और 97Nm का टॉर्क जनरेट करने में सक्षम है।
इंजन 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ दिया जाएगा, जबकि कार के रेगुलर पेट्रोल वैरिएंट्स के साथ 5-स्पीड AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी मिलता है। अल्ट्रोज और पंच के CNG वर्जन में टियागो iCNG के बराबर ही 26-27 किमी/किलोग्राम की माइलेज का दावा किया जा सकता है।
पंच CNG : एक्सपेक्टेड फीचर्स
कार के फीचर की बात करें तो इसमें पेट्रोल वर्जन के समान ही एपल कार प्ले और एंड्रॉयड ऑटो कनेक्टिविटी, ऑटोमेटिक AC, रिवर्स पार्किंग कैमरा, 7-इंच TFT डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, पुश बटन स्टार्ट/स्टॉप के साथ 7-इंच हर्मन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिल सकता है। इसके अलावा क्रूज कंट्रोल, हाइट एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, लेदर अपहोल्स्ट्री, प्रोजेक्टर हेडलैंप्स, LED DRLs, R16 डुअल-टोन अलॉय व्हील्स, शार्क फिन एंटीना, ऑटो फोल्डिंग ORVM दिया जा सकता है।
पंच CNG : एक्सपेक्टेड प्राइस
पंच की कीमत पेट्रोल वैरिएंट्स से एक लाख रुपए ज्यादा रखी जा सकती है। वर्तमान में पंच के पेट्रोल वैरिएंट्स की प्राइस 6 से 9.54 लाख रुपए (एक्स-शोरूम दिल्ली) के बीच है।

0 टिप्पणियाँ