2023 एशिया कप क्रिकेट, जानिए कब और कहाँ हैं मैच | 2023 Asia Cup cricket, know when and where the matches are
साल 2023 में एशिया कप क्रिकेट का आयोजन पाकिस्तान और श्रीलंका मिलकर कर रहे हैं | एशिया कप का पहला मैच मुल्तान में पाकिस्तान और नेपाल के बीच होगा | ये प्रतियोगिता 30 अगस्त से शुरू होकर 17 सितंबर तक चलेगी | पाकिस्तान में चार मैच खेले जाएँगे, जबकि बाक़ी मैच श्रीलंका में होंगे, भारत और पाकिस्तान का मैच दो सितंबर को कैंडी में खेला जाएगा|
तीन-तीन टीमों को दो अलग-अलग ग्रुपों में बाँटा गया है ग्रुप ए में पाकिस्तान, भारत और नेपाल की टीमें हैं, जबकि ग्रुप बी में बांग्लादेश, अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका हैं | ग्रुप मैचों के बाद सुपर चार खेला जाएगा. सुपर 4 में दोनों ग्रुपों की शीर्ष दो टीमें पहुँचेंगी | सुपर 4 की दो शीर्ष टीमों के बीच फ़ाइनल होगा | फ़ाइनल 17 सितंबर को कोलंबो में खेला जाएगा |
सुपर 4
6 सितंबर: ए1 और बी2- लाहौर
9 सितंबर: बी1 और बी2- कोलंबो
10 सितंबर: ए1 और ए2- कोलंबो
12 सितंबर: ए2 और बी1- कोलंबो
14 सितंबर: ए1 और बी1- कोलंबो
15 सितंबर: ए2 और बी2- कोलंबो
एशिया कप 2023 का कार्यक्रम
30 अगस्त: पाकिस्तान और नेपाल- मुल्तान
31 अगस्त: बांग्लादेश और श्रीलंका- कैंडी
02 सितंबर: भारत और पाकिस्तान- कैंडी
03 सितंबर- बांग्लादेश और अफ़ग़ानिस्तान- लाहौर
04 सितंबर- भारत और नेपाल- कैंडी
5 सितंबर- अफ़ग़ानिस्तान और श्रीलंका- लाहौर
फ़ाइनल
17 सितंबर: कोलंबो

0 टिप्पणियाँ