Header Ads Widget

Chandrayaan 3 Bollywood Celebs: Chandrayaan 3 के चांद पर पहुंचते ही सेलेब्स हुए इमोशनल, अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का शर्मा तक सब ने दी बधाइयां

Chandrayaan 3 Bollywood Celebs: Chandrayaan 3 के चांद पर पहुंचते ही सेलेब्स हुए इमोशनल, अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का शर्मा तक सब ने दी बधाइयां


Chandrayaan 3 Bollywood Celebs: Chandrayaan 3 के चांद पर पहुंचते ही सेलेब्स हुए इमोशनल, अक्षय कुमार से लेकर अनुष्का शर्मा तक सब ने दी बधाइयां


भारत के चंद्रयान-3 ने आखिरकार वह कर दिखाया है जिसका हम सदियों से सपना देख रहे थे, इसने एक इतिहास रच दिया है। बुधवार को चंद्रयान 3 ने चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग की है। ये भारत के लिए ऐतिहासिल पल है। दुनियाभर के लोग भारत के इस मिशन पर नजर बनाए हुए थे। यह खबर आते ही आम लोगों के साथ बॉलीवुड सेलेब्स भी इस पल की बधाइयां दे रहे हैं। चंद्रयान को लेकर अदा शर्मा से लेकर रवि किशन जैसे कई सेलेब्स ने देश वासियों को बधाई दी है।
 


क्या बोले पीएम मोदी 

चंद्रयान 3 की चांद की सतह पर सुरक्षित लैंडिंग के बाद देश के प्रधानमंत्री मोदी भी भावुक हो गए। जिसके बाद उनका बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, 'ये क्षण अभूतपूर्व है। इंडिया इज नाउ ऑन द मून।' इस बयान के सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों इस पल को किसी उत्सव की तरह मनाया है। 


अक्षय कुमार हुए भावुक

बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय कुमार इस मौके पर भावुुक नजर आए, उन्होंने लिखा है, "एक अरब दिल आपको धन्यवाद कह रहे हैं @ISRO आपने हमें बहुत गौरवान्वित किया है। भारत को इतिहास बनाते हुए देखना सौभाग्य की बात है। भारत चाँद पर है, हम चाँद पर हैं। #चंद्रयान3" 




रवि किशन बोले- जय हो 

रवि किशन ने भारत की पूरी जनता के लिए इस मौके पर शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि हर धर्म हर जाति के लोग बहुत प्रसन्न हैं, 140 करोड़ जनता और वैज्ञानिको को बहुत बधाई, आज एक इतिहास रचा जा चुका है। 


अनुष्का शर्मा और तारा सिंह ने भी दी बधाई

इस मौके पर अनुष्का शर्मा ने इंस्टाग्राम स्टोरी शेयर करते हुए लिखा है कि यह बहुत गर्व का पल है। इस पल के लिए वह खुद व पूरे देश वासियों को बधाई देती हैं। सांसद व 'गदर 2' के तारा सिंह यानी सनी देओल ने भी इस मौके पर गर्व जताते हुए पूरे देश को बधाई दी है।  


 



क्या बोलीं अदा शर्मा 

अदा शर्मा ने हाल ही में 'द केरेला स्टोरी' और 'कमांडो' जैसी परियोजनाओं के साथ शानदार सफलता हासिल की है। एक सफल कलाकार होने के अलावा, वह एक ऐसी इंसान भी हैं जो अपने आसपास होने वाली घटनाओं के बारे में बेहद मुखर रहती हैं। अदा ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपनी शुभकामनाएं साझा कीं और लिखा, "कुछ घंटों में #चंद्रयान3 की सॉफ्ट लैंडिंग के लिए बेसब्री से इंतजार कर रही हूं। भारत के सबसे बड़े अंतरिक्ष मिशन की पूरी टीम को सफल लैंडिंग की शुभकामनाएं... #चंद्रयान3लैंडिंग" 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ