Header Ads Widget

सावन में ये 5 पौधे लगाने से हो सकते हैं अमीर, हमेशा रहेगी शिव-लक्ष्मी की कृपा | Planting these 5 plants in Sawan can make you rich

सावन के इस पवित्र महीने में भगवान शिव की अपने भक्तों पर विशेष कृपा बरसती है। शास्त्र विशेषज्ञों की माने तो श्रावण मास एक ऐसा महीना है जिसमें कुछ खास प्रकार के पौधे लगाने से इंसान का भाग्योदय हो सकता है। तो चलिए हम आपको ऐसे की कुछ पौधों के नाम बताएंगे जिनको लगाने से आपका भाग्य चमक जाएगा।

सावन में ये 5 पौधे लगाने से हो सकते हैं अमीर, हमेशा रहेगी शिव-लक्ष्मी की कृपा

बेल पत्र का पौधा

हम सब जानते हैं कि भगवान शिव को बेल पत्र बहुत पसंद है। इसलिए सावन के महीने में भोलेनाथ के भक्त शिवलिंग पर बेल पत्र चढ़ाते हैं। वास्तु के अनुसार, इसका पौधा घर में लगाने से वास्तु दोष समाप्त हो जाते हैं। जिस घर के सामने बेल पत्र का पौधा होता है वहां कभी भी पैसों की तंगी नहीं रहती है। ऐसी जगह मां लक्ष्मी की हमेशा कृपा बनी रहती है।

सावन में ये 5 पौधे लगाने से हो सकते हैं अमीर, हमेशा रहेगी शिव-लक्ष्मी की कृपा

शमी का पौधा

ज्यादातर लोग शमी के पौधे के बारे में नहीं जानते। शमी के पौधे में स्वयं भगवान शिव निवास करते हैं। श्रावण मास में शनिवार को शमी का पौधा लगाया जा सकता है। इसे घर के मुख्य द्वार के बाईं ओर लगाना शुभ माना जाता है। ऐसा कहा जाता है कि विजयदशमी के दिन शमी के पौधे की पूजा करने से धन का अभाव नहीं होता है।

सावन में ये 5 पौधे लगाने से हो सकते हैं अमीर, हमेशा रहेगी शिव-लक्ष्मी की कृपा

केले का पेड़

केले के पेड़ में भगवान विष्णु का वास होता है। भगवान शिव और विष्णु जहां भी एक साथ होते हैं वहां खुशियां और सुख-समृद्धि आती ही है। सावन की एकादशी पर घर के पीछे केले का पेड़ लगाना शुभ समझा जाता है। इसे कभी भी घर के सामने की ओर नहीं लगाना चाहिए। दांपत्य जीवन की परेशानियों को दूर करने के लिए नियमित रूप से केले के पौधे में जल डालें।

सावन में ये 5 पौधे लगाने से हो सकते हैं अमीर, हमेशा रहेगी शिव-लक्ष्मी की कृपा

तुलसी का पौधा

बेल पत्र के साथ ही भगवान शिव तुलसी से भी बहुत प्रसन्न होते हैं। सावन के महीने में घर के आंगन में तुलसी का पौधा लगाना बहुती ही शुभ माना जाता है। तुलसी के पौधे को कार्तिक मास में लगाना भी शुभ मान जाता है। घर की सुख-शांति और सुख-समृद्धि के लिए नियमित रूप से तुलसी के पौधे की पूजा करें।

सावन में ये 5 पौधे लगाने से हो सकते हैं अमीर, हमेशा रहेगी शिव-लक्ष्मी की कृपा

पीपल का पौधा

इन सभी के अलावा सावन के महीने में आप पीपल का पौधा भी लगा सकते हैं। इसे रोजाना जल देने और परिक्रमा करने से संतान संबंधी दोष या समस्या नष्ट हो जाती हैं। शनिवार के दिन शाम के समय पीपल के नीचे सरसों के तेल का दीपक जलाएं। ऐसा करने से आपके साथ होने वाली दुर्घटनाओं की संभावना कम हो जाती है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ