सीबीएसई ने जारी किया सीटीईटी को लेकर नोटिफिकेशन | CBSE issued notification regarding CTET
केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) ने सीटीईटी एग्जाम को लेकर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। CBSE के अनुसार, अगस्त में होने वाली परीक्षा के लिए केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड परीक्षा 20 अगस्त को होगी और 18 अगस्त को फाइनल एडमिट कार्ड जारी कर दिया जाएगा। उम्मीदवार 18 अगस्त से एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट ctet.nic.in पर जाकर डाउनलोड कर सकेंगे। एग्जाम के लिए रजिस्ट्रेशन प्रोसेस 27 अप्रैल से शुरू हो गई थी। सीटीईटी का एग्जाम दो शिफ्ट में कराया जाएगा। पहली शिफ्ट सुबह 9.30 बजे से दोपहर 12 बजे तक और दूसरी शिफ्ट दोपहर 2.30 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की जाएगी। सीटीईटी की परीक्षा लगभग 73 शहरों के 211 केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।
एग्जाम पैटर्न
केंद्रीय शिक्षक पात्रता परीक्षा में सभी प्रश्न एमसीक्यू होते हैं। इसमें चार ऑप्शन होते हैं। उनमें से एक उत्तर सही होगा। इस एग्जाम में दो पेपर होते हैं। पेपर-1 पास करने के बाद आप पहली से पांचवीं क्लास तक के लिए टीचर बनते हैं। वहीं पेपर-2 पास करने के बाद छठवीं से आठवीं के लिए टीचर बन सकते हैं। परीक्षा में पास होने के लिए कम से कम 60 फीसदी यानी 150 में से 90 नंबर का होना जरूरी होता है। आरक्षित वर्गों (एससी, एसटी और ओबीसी) के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम 55 फीसदी मार्क्स लाना जरूरी है। इस परीक्षा के लिए ग्रेजुएशन की डिग्री और किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय डिप्लोमा इन एलीमेंट्री एजुकेशन में पास होना जरूरी है साथ ही बैचलर ऑफ एजुकेशन (बी. एड.) में फर्स्ट ईयर में पास होना चाहिए।
ऐसे करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
1.ऑफिशियल वेबसाइट- ctet.nic.in पर जाकर होम पेज पर डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें।
2.अपने लॉग इन क्रेडेंशियल दर्ज करते ही आपको एडमिट कार्ड दिखाई देगा।
3.इसे डाउनलोड कर लें और इसका प्रिंट आउट निकाल कर रखें।

0 टिप्पणियाँ