दिल्ली में दो संक्रामक बीमारियों के बढ़ रहे हैं केस, हो जाएं अलर्ट | Cases Of Two Infectious Diseases Are Increasing In Delhi, Be Alert
संक्रामक बीमारियों का बढ़ता जोखिम
दिल्ली सहित देश के कई हिस्सों में इन दिनों आंखों में संकमण की समस्या (कंजंक्टिवाइटिस या पिंक आइज) काफी तेजी से बढ़ रही है। इन दिनों जलजमाव की स्थिति भी है जो मच्छरों के प्रजनन के लिए सबसे अनुकूल मानी जाती है। यही कारण है कि इन दिनों कई प्रकार की मच्छर जनित बीमारियों का खतरा काफी तेजी से बढ़ता हुआ देखा जा रहा है।
डॉक्टर का कहना है कि अस्पतालों में आंखों की कई समस्याओं के अधिक मरीज बढ़ते जा रहे हैं उन्हें आंखों में लालिमा, खुजली, दर्द, जलन-चुभन की समस्या अधिक हो रही है
दिल्ली में हुई तेज बारिश के कारण इन संक्रमणों का खतरा और भी बढ़ता जा रहा है। डॉक्टर कि सलाह हैं, सभी लोगों को आई फ्लू को गंभीरता से लेना चाहिए तथा बचाव को लेकर सावधानियां बरतते रहने की आवश्यकता है।
अपनी इम्युनिटी का रखें ख्याल
स्वास्थ्य विशेषज्ञों का कहना हैं की, दिल्ली में कंजंक्टिवाइटिस का खतरा तो है कि साथ में बाढ़ और दूषित जल ने संक्रामक बीमारियों का जोखिम बढ़ा दिया है। दूषित जल के कारण पाचन स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतें बढ़ रही हैं। कुछ और प्रकार की संक्रामक बीमारियों का जोखिम भी बढ़ता जा रहा है। बाढ़ की वजह से रोगजनकों के खतरे और भी बढ़ते जा रहे हैं जिन लोगों की इम्युनिटी कमजोर है।उन्हें अपनी सेहत का खास ध्यान रखने की आवश्यकता है क्योंकि उन्हें इन फ्लू से काफी खतरा हो सकता हैं साथ ही बीमारियों के विकसित होने का जोखिम भी हो सकता है।
स्टमक फ्लू के मामले
बाढ़ से प्रभावित हुए कई हिस्सों में लोगों में स्टमक फ्लू के केस बढ़ते हुए देखे गए हैं। पेट में संक्रमण की स्थिति के कारण डायरिया, पेट दर्द, उल्टी-दस्त की समस्या बढ़ती जा रही हैं । स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, दूषित जल से पाचन व लिवर से संबंधित बीमारियों का भी खतरा है जिसको लेकर सभी लोगों को विशेष सावधानी बरतते रहने की आवश्यकता है।
संक्रामक बीमारियों से बचाव
स्वास्थ्य विशेषज्ञ कहते हैं, मच्छरों के काटने से बचाव के साथ, इम्युनिटी बढ़ाने वाले उपाय करते रहना बहुत आवश्यक हैं। बीमारियों से बचाव के लिए सेहत को लेकर गंभीरता बरतना बहुत आवश्यक है।

0 टिप्पणियाँ