Header Ads Widget

दक्षिण कोरिया से भारत आकर युवती ने रचाई यूपी के प्रेमी से शादी | After coming to India from South Korea, the girl married UP's lover

दक्षिण कोरिया से भारत आकर युवती ने रचाई यूपी के प्रेमी से शादी | After coming to India from South Korea, the girl married UP's lover


दक्षिण कोरिया से भारत आकर युवती ने रचाई यूपी के प्रेमी से शादी | After coming to India from South Korea, the girl married UP's lover


पाकिस्तान से भारत आई सीमा हैदर और हिंदुस्तान से पाकिस्तान गई अंजू की चर्चाओं के बीच मोहब्बत की डोर से बंधी एक दक्षिण कोरियाई युवती ने उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर पहुंचकर अपने प्रेमी से ब्याह रचाया, हालांकि दक्षिण कोरिया के देगू निवासी 30 वर्षीय किम बोह नी की कहानी सीमा हैदर और अंजू से बिल्कुल अलग है पुवायां के गांव उदना निवासी सुखजीत सिंह छह वर्ष पहले काम की तलाश में दक्षिण कोरिया गया था। वहां उसकी मुलाकात किम बोह नी से हुई। दोनों में दोस्ती हो गई। बाद में ये दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों शादी करने का फैसला कर लिया। सुखजीत बुसान के एक कॉफी शॉप में काम करते थे। दक्षिण कोरिया के देगू की 30 वर्षीय किम बोह नी भी वहां बिलिंग सेक्शन में काम करती थीं। चार वर्ष पूर्व दोनों में बातचीत होने लगी और इसके बाद दोनों ने शादी करने का फैसला किया। चार वर्ष से सुखजीत और किम बोह नी अपने परिजनों की सहमति से लिव इन रिलेशनशिप में रह रहे हैं। 


किम ने सोमवार को कहा कि वह भारत आकर काफी खुश हैं और उन्हें अपने ससुराल के लोगों से भरपूर प्यार मिल रहा है। किम ने कहा कि भाषा को लेकर समस्या होती है, लेकिन दिल की आवाज किसी भाषा की मोहताज नहीं होती। इस बातचीत के दौरान किम के पति सुखजीत सिंह भी साथ रहे, जिन्होंने दुभाषिए की भूमिका निभाई और किम की दक्षिण कोरियाई भाषा को अनुवाद कर समझाने में मदद की।


किम ने कहा कि वह भारत की संस्कृति और समृद्ध रीति-रिवाजों से खासी प्रभावित हैं और वह खुद में उन्हें रचाने बसाने की पूरी कोशिश कर रही हैं। उनके मन में भारत आने से पूर्व तमाम शंकाएं थीं, लेकिन हिंदुस्तान आकर उन्होंने महसूस किया कि यहां के लोग बहुत अच्छे हैं। उन्होंने कहा कि वह भारत को करीब से देखना चाहती हैं। खास तौर पर ताजमहल और नैनीताल की वादियों का दीदार करना उनकी दिली ख्वाहिश है। किम ने बताया कि उन्हें भारतीय व्यंजन और परिधान बहुत पसंद हैं। खासकर मक्का की रोटी और सरसों का साग वह बहुत चाव से खाती हैं।


तीन माह पूरे होने पर वापस जाएंगी किम 


किम बोह नी को भारत की ओर से पांच वर्ष का वीजा दिया गया है। वह तीन माह के लिए यहां आईं हैं। किम बोह को गांव उदना में रहते दो माह पूरे हो चुके हैं। अब शादी हो गई है। एक माह अभी उदना में ही रहने के बाद समय पूरा होने वह दक्षिण कोरिया लौट जाएंगी। सुखजीत सिंह ने बताया कि एक माह बाद उसकी पत्नी किम बोह वापस अपने देश चली जाएगी। इसके बाद किम बोह फिर भारत आएंगी। बाद में वे दोनों दक्षिण कोरिया जाएंगे। उनका दक्षिण कोरिया में ही बसने का प्लान है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ