दुनिया का सबसे महंगा आम, 1 किलो की कीमत में आ जाएगी 1 छोटी कार | The world's most expensive mango
आम फलों का राजा है, इसलिए शायद दुनिया भर में आम को सबसे ज्यादा पसंद किया जाता है। दोस्तों ये बात तो सभी जानते है की गर्मियों का सीजन आते ही मार्केट में आम (Mango) की भरमार आ जाती है। और दुनिया भर में कई प्रकार के आम पाए भी जाते है, लेकिन क्या आप जानना चाहते है एक ख़ास आम के बारे में जिसकी कीमत सुनकर आपके होश उड़ जायेंगे, जो आम पीला लाल या हर नहीं बल्कि बेंगानी रंग का होता है अगर आप इस ख़ास आम के बारे में जानना चाहते है तो बने रहिये इस विडियो के लास्ट तक ।
दोस्तों आपने आम की कीमत 50 से लेकर 500 तक तो सुनी हो होगी| इवन सबसे बडिया आम जिसे कहते है हापूस उसकी भी कीमत 1000 रूपये किलो तक ही होती है लेकिन क्या होगा अगर हम आपसे कहें कि मध्य प्रदेश के जबलपुर में एक ऐसी तरह का आम मिलता है, जिसकी कीमत इंटरनेशनल मार्किट में 2.7 लाख रुपए किलो है| जी हाँ आपने एकदम सही सुना जबलपुर में एक ख़ास आम की खेती की जाती है जिसे लोग egg of sunshine यानी सूर्यकिरण का अंडा नाम से जानते है और इस आम की कीमत 2.7 लाख रूपये है इस आम को अन्तराष्ट्रीय बाज़ार में Miyazaki या taiyo no tomago नाम से जाना जाता है | और तो और आपको इस आम के बारे में एक ख़ास बात बताये , ये आम हरे या पीले रंग का नहीं है बल्कि ये ख़ास आम purple यानी बैंगनी रंग का है |
आइए आपको बताते हैं इस आम की खासियत क्या है
दरअसल, मध्यप्रदेश के जबलपुर में जापान का फेमस मियाज़ाकी (Miyazaki) किस्म का आम लगाया जा रहा है। आमतौर पर ये आम जापान के क्यूशू प्रान्त में मियाज़ाकी शहर में उगाए जाते हैं। जिसकी इंटरनेशनल मार्केट में कीमत 2.7 लाख रुपए प्रति किलोग्राम है। इस आम की कीमत को देखते हुए इस बगीचे की सुरक्षा के लिए 24 सों घंटे 3 गार्ड और 9 कुत्तों को लगा रखा है ताकि यहां किसी भी प्रकार की चोरी ना हो सके। हम आपको बता दें की इस आम की महक मुंबई तक पहुच चुकी है और वहां के कुछ आम कारोबारी इस आम के लिए 21 हजार रुपए प्रति नग तक की बोली लगा चुके हैं यानी की वो लोग एक आम के लिए 21 हज्जार रूपये देने को तैयार है । वैसे हम आपको इस आम के बारे में बताये तो इस एक आम का वज़न करीब 900 ग्राम तक होता है।
और ये आम हर समय बेंगानी रंग का नहीं रहता है,,, पक जाने के बाद आम सुनहरे रंग के हो जाते है| पेड़ में लगे ये आम लोगों को बहुत ही लुभाते हैं। इस आम में खुशबू व मिठास ज्यादा होती है। और तो और इस आम को खाने पर मिठास के अलावा नारियल और अन्नास का भी हल्का स्वाद आता है। ये आम इतना ख़ास है की इस आम को gi टैग भी दिया गया है
अगर आप ये आम खाना चाहते है तो आपको मोटा खर्चा करना होगा और काफी जेब ढीली करने के बाद ही आप इसा खा सकेंगे | अगर आपको इस ख़ास आम की और जानकारी चाहिए तो हमें कमेंट करके ज़रूर बताये | और अगर ये पोस्ट पसंद आया हो तो इसा लाइक एंड शेयर कर दें | धन्यवाद्




0 टिप्पणियाँ