ये हैं भारत के सबसे युवा बिज़नेसमैन, 13 और 11 साल की उम्र में इन दोनों भाइयों ने 1600 करोड़ की खड़ी कर दी थी खुद की कंपनी

कई बार लोग छोटी सी उम्र में बड़े कारनामें कर देते है. वह अपने काम से सभी को चौंका देते हैं. ऐसे ही कहानी है चेन्नई के रहने वाले दो भाइयों की. जिन्होंने मात्र 10 और 12 साल की उम्र में अपना खुद का बिजनेस शुरू कर दिया और उनकी कंपनी छोटी मोटी कंपनी नहीं बल्कि 16 सौ करोड़ की कंपनी बन चुकी है. इन दोनों भाइयों में 2 साल की उम्र का अंतर है श्रवण कुमार और संजय कुमार. दोनों को कंप्यूटर चलाने का बहुत शौक था! दोनों कंप्यूटर पर चीजें सीखते थे! वह स्कूल से पढ़ाई करके घर लौटने के बाद भी कुछ एक्स्ट्रा सीखते थे. इसलिए उन्होंने अपने पिता से महंगी महंगी किताबे मंगवाई. ताकि उनसे वह कुछ नया सीख सके! इसी बीच उन्हें पढ़ते हुए एप्पल के सीईओ स्टीव जॉब्स के बारे में पढ़ा! उनसे यह काफी मोटिवेट हुए. जब यह 7वीं और आठवीं कक्षा में थे तो उन्होंने एक ऐप डेवलप की. उन्होंने गो डायमेंशन नाम की ऐप बनाई. जिसकी सालाना कमाई 150 करोड़ रुपए के आसपास बताई जाती है. दोनों ही भाइयों में नया करने की इच्छा हमेशा रहती थी! इसलिए यह एक ऐप पर नहीं रुके. बल्कि अभी तक इन्होंने 12 ऐप बनाए हैं.

इतनी कम उम्र में इन्होंने इतनी बड़ी कंपनी खड़ी कर दी है! शायद इतनी कम उम्र के पहले सीईओ है. वह एपीजे अब्दुल कलाम से भी काफी प्रेरित हुए. उन्होंने चोर को पकड़ने के लिए भी एप्लीकेशन बनाई. इस एप्लिकेशन से वह पुलिस वालों की मदद कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि इस एप्लीकेशन को बनाने में लगभग 150 बार उन्हें असफलता मिली! मगर वह रुके नहीं. उन्होंने इस एप्लीकेशन का भी सफल निर्माण किया. इसके अलावा उन्होंने बुजुर्ग लोगों के लिए भी एक एप्लीकेशन बनाई. जिसमें एक बार में ही 9 इमरजेंसी कांटेक्ट नंबर पर कॉल किया जा सकता है. जहां पर इन्होंने खुद के लिए इतना बड़ा मुकाम बना लिया है. वहीं पर यह दूसरों के लिए भी प्रेरणा देने वाले हैं.
0 टिप्पणियाँ