रेखा और अमिताभ की वजह से परेशान हो गए थे रंजीत | Ranjit was upset because of Rekha and Amitabh

दरअसल ये वो वक्त था जब रेखा, अमिताभ बच्चन को लेकर काफी सीरियस थीं. जब रंजीत के साथ वो फिल्म कर रही थीं तो वो अपना ज्यादा से ज्यादा वक्त अमिताभ के साथ वक्त गुजारना चाहती थीं इसी के चलते उन्होंने फिल्म के पूरे टाइम टेबल को ही बदलने की डिमांड कर दी और ऐसे में जब डायरेक्टर ने उनकी इस शर्त को मानने से मना कर दिया तो रेखा ने फिल्म करने से ही इंकार कर दिया.

90 के दशक में रंजीत फिल्म बना रहे थे जिसका नाम था 'कारनामा'. फिल्म में लीड एक्ट्रेस के लिए उन्होंने रेखा के साथ धर्मेंद्र को साइन किया. रंजीन ने शाम के वक्त रेखा और धर्मेंद्र की शूटिंग का टाइम रखा. लेकिन रेखा को ये टाइम पसंद नहीं आया, खबरों की माने तो इसका कारण अमिताभ बच्चन थे. हांलाकि पहले रेखा ने किसी से कोई शिकायत नहीं की लेकिन जब उनसे रहा नहीं गया तब एक दिन रेखा ने रंजीत से कहा कि- 'क्या तुम शूटिंग सुबह की शिफ्ट में कर सकते हो ? क्योंकि मैं शाम का समय अमिताभ के साथ बिताना चाहती हूं.' रेखा रंजीत की फिल्म की लीड एक्ट्रेस थीं, ऐसे में ना चाहते हुए भी उन्हें रेखा की बात माननी पड़ी.


0 टिप्पणियाँ