LGM: ‘लेट्स गेट मैरिड’ में एक्टिंग करते दिख सकते हैं महेंद्र सिंह धोनी, इस फिल्म की प्रोड्यूसर हैं वाइफ साक्षी!
महेंद्र सिंह धोनी के प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली फिल्म से बड़ी डिटेल सामने आई है। खबरें हैं कि 'धोनी एंटरटेनमेंट्स' बैनर तले बनने वाली फिल्म लेट्स गेट मैरिड में धोनी कैमियो करते दिख सकते हैं। हालांकि इस बारे में अभी मेकर्स ने औपचारिक ऐलान नहीं किया है।
Dhoni in LGM : इस तमिल फिल्म से कैमियो करेंगे धोनी, 28 जुलाई को थिएटर्स में होगी रिलीज
फैंस के चहेते महेंद्र सिंह धोनी ने हाल में ही पत्नी साक्षी के साथ मिलकर प्रोडक्शन कंपनी का ऐलान किया था। इस प्रोडक्शन हाउस का नाम उन्होंने 'धोनी एंटरटेनमेंट्स' रखा है। धोनी के प्रोडक्शन हाउस तले बनने वाली पहली फिल्म साउथ की 'लेट्स गेट मैरिड' (LGM) है। अब इस फिल्म से तगड़ी खबर ये सामने आ रही है कि धोनी इसमें कैमियो करते दिख सकते हैं। लाजमी है कि पर्दे पर धोनी को देखने के लिए फैंस तो बेकरार होंगे ही।
हालिया एक रिपोर्ट का दावा है कि क्रिकेटर से प्रोड्यूसर बने MS Dhoni तमिल फिल्म 'लेट्स गेट मैरिड' में स्पेशल अपीरियंस करते दिख सकते हैं। हालांकि अभी तक मेकर्स ने इस बारे में ऑफिशियल ऐलान नहीं किया है। मालूम हो, ये फिल्म 28 जुलाई 2023 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
Let's Get Married के बारे में
'लेट्स गेट मैरिड' को रमेश थमिलमानी डायरेक्ट कर रहे हैं, जो कि फैमिली ड्रामा फिल्म है। इसमें हरिष कल्याण और इवाना लीड रोल में हैं। साथ ही, साउथ के पॉपुलर एक्टर योगी बाबू भी इस फिल्म का हिस्सा है।
Let's Get Married का ट्रेलर
LGM के बारे में क्या कहा धोनी ने
LGM के ट्रेलर लॉन्च में महेंद्र सिंह धोनी ने फिल्म के बारे में बात करते हुए कहा था कि ये एक प्यारी सी फैमिली फिल्म है जिसे वह अपनी बेटी के साथ भी देख सकते हैं। फिल्म में सभी कलाकारों ने बहुत ही शानदार काम किया है।


0 टिप्पणियाँ