आज का वैदिक पंचांग Aaj Ka Vaidik Panchang 26-07-2023
दिनांक - 26 जुलाई 2023
दिन - बुधवार
रोज हिन्दू पंचांग ग्रुप आप भी जुड़े रोज मिलेगा आपको आपके जीवन का हाल
विक्रम संवत - 2080 (गुजरात - 2079)
शक संवत -1945
अयन - दक्षिणायन
ऋतु - वर्षा ॠतु
मास - अधिक श्रावण
पक्ष - शुक्ल
तिथि - अष्टमी शाम 03:52 तक तत्पश्चात नवमी
नक्षत्र - स्वाती 27 जुलाई रात्रि 01:10 तक तत्पश्चात विशाखा
योग - साध्य दोपहर 02:39 तक तत्पश्चात शुभ
राहुकाल - दोपहर 12:45 से दोपहर 02:24 तक
सूर्योदय-06:11
सूर्यास्त- 19:19
दिशाशूल- उत्तर दिशा में
व्रत पर्व विवरण - बुधवारी अष्टमी (सूर्योदय से दोपहर 03:52 तक
विशेष- अष्टमी को नारियल का फल खाने से बुद्धि का नाश होता है। (ब्रह्मवैवर्त पुराण, ब्रह्म खंडः 27.29-34)
कमज़ोर बच्चों के लिए
अगर कमज़ोर बच्चे हैं, तो पपीते के बीज छाया में सुखा दो और कूट के पाउडर बना दो । ५-७ पपीते के बीज का पाउडर और आधा चम्मच नीम का रस, बच्चे को ५ दिन तक पिलाओ । पेट में कृमि या और कोई तकलीफ है, वो दूर होगी ।
घर मे झगड़ा हो तो कैसे मिटाए
घर का जो मुखिया है वो रात को सोते समय पलंग के नीचे पानी का लोटा भर के रखे सुबह उसमे देखते हुए नारायण-नारायण बोलो और नहा धोकर वो जल पीपल या तुलसी को चढ़ा दें, ये सावधानी रखें कि पानी पर किसी का पैर न पड़े ..बस घर के तमाम झगड़े खत्म….. हरे हरे…
घर मे पति पत्नी और बच्चें हैं . पति पत्नी में ही झगड़े हैं …घर में कोई मुखिया नहीं बड़ा नहीं तो क्या करें?
घर के बच्चे पिता के पलंग के नीचे पानी का लोटा रखें, सुबह लोटा लेके उस में देखें और माँ बाप को भी बोले कि बोलो, “नारायण नारायण…घर में झगडे ना हो!” ….तो घर के झगडे एक चुल्लू भर पानी में खत्म…
नारायण नारायण….. किस बात का झगड़ा है? ..जय हो..
चतुर्मास में जीवनशक्ति बढ़ाने के उपाय
चतुर्मास में पाचनशक्ति मंद रहती है। अतः आहार कम करना चाहिए। पन्द्रह दिन में एक दिन उपवास करना चाहिए।
चतुर्मास में जामुन, कश्मीरी सेब आदि फल होते हैं। उनका यथोचित सेवन करें।
हरी घास पर खूब चलें। इससे घास और पैरों की नसों के बीच विशेष प्रकार का आदान-प्रदान होता है, जिससे स्वास्थ्य पर अच्छा प्रभाव पड़ता है।
गर्मियों में शरीर के सभी अवयव शरीर शुद्धि का कार्य करते हैं, मगर चतुर्मास शुद्धि का कार्य केवल आँतों, गुर्दों एवं फेफड़ों को ही करना होता है। इसलिए सुबह उठने पर, घूमते समय और सुबह-शाम नहाते समय गहरे श्वास लेने चाहिए। चतुर्मास में दो बार स्नान करना बहुत ही हितकर है। इस ऋतु में रात्रि में जल्दी सोना और सुबह जल्दी उठना बहुत आवश्यक है।
पंचक प्रारंभ : बुधवार, 02 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 11:26 बजे
पंचक समाप्त: सोमवार, 07 अगस्त 2023 पूर्वाह्न 01:43 बजे
जिनका आज जन्मदिन है उनको हार्दिक शुभकामनाएं बधाई और शुभ आशीष
26 को जन्मे व्यक्ति धीर गंभीर, परोपकारी, कर्मठ होते हैं। दिनांक 26 को जन्मे व्यक्ति का मूलांक 8 होगा। यह ग्रह सूर्यपुत्र शनि से संचालित होता है। आप भौतिकतावादी है। आप अद्भुत शक्तियों के मालिक हैं। आप अपने जीवन में जो कुछ भी करते हैं उसका एक मतलब होता है।
आपकी वाणी कठोर तथा स्वर उग्र है। आपके मन की थाह पाना मुश्किल है। आपको सफलता अत्यंत संघर्ष के बाद हासिल होती है। कई बार आपके कार्यों का श्रेय दूसरे ले जाते हैं।
शुभ दिनांक : 8, 17, 26
शुभ अंक : 8, 17, 26, 35, 44
शुभ वर्ष :2024, 2042
ईष्टदेव : हनुमानजी, शनि देवता
शुभ रंग : काला, गहरा नीला, जामुनी
कैसा रहेगा यह वर्ष
व्यापार-व्यवसाय की स्थिति उत्तम रहेगी। नौकरीपेशा व्यक्ति प्रगति पाएंगे। सभी कार्यों में सफलता मिलेगी। जो अभी तक बाधित रहे है वे भी सफल होंगे। बेरोजगार प्रयास करें, तो रोजगार पाने में सफल होंगे। राजनैतिक व्यक्ति भी समय का सदुपयोग कर लाभान्वित होंगे। शत्रु वर्ग प्रभावहीन होंगे, स्वास्थ्य की दृष्टि से समय अनुकूल ही रहेगा

0 टिप्पणियाँ