Happy Karwa Chauth 2023: आई रात सुहागो वाली... इन संदशों के जरिए भेजें करवा चौथ की शुभकामनाएं
शादीशुदा महिलाओं के लिए इस व्रत खास महत्व है। इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की लंबी आयु और सफलता के लिए दिनभर निर्जला व्रत करती हैं और शाम में चांद के इंतजार में रहती हैं। चांद निकलने के बाद उसकी पूजा करके अर्घ देती हैं, वहीं पति की आरती उतारकर व्रत खोलती हैं। इस पावन अवसर पर महिलाएं अपनी सखी-सहेलियों, दोस्तों, रिश्तेदारों, पति को खास संदेश के जरिए इस दिन की ढेरों शुभकामनाएं देती हैं।
आज का दिन है नाम तुम्हारे,
जल्दी से आ जाओ आप पास हमारे
है इंतजार आपका बेसब्री से
रहो साथ मेरे समां जाओ सांसों में मेरे!
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
आज का दिन बड़ा खास है
आप के आने की आस है,
थोड़ी भूख और थोड़ी प्यास
आप नहीं बस आपका एहसास है!
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
जो हमें आपकी एक झलक मिल जाए
तो ये व्रत सफल हो जाए!
हम तो बैठे हैं आपके इंतजार में
आप आएं और ये व्रत पूरा हो जाए!
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
करवा चौथ आया है
खुशियां हजार लाया है,
हर सुहागन ने चांद से
थोड़ा सा रूप चुराया है!
करवा चौथ की शुभकामनाएं!
प्यार का ये रिश्ता अमर रहे
आपका सुहाग बना रहे
खुशियां मिलें दुनिया की सारी
आपसे दूर रहे दरिद्रता सारी।
करवा चौथ की शुभकामनाएं!

0 टिप्पणियाँ