Header Ads Widget

Graveyard: इस कब्रिस्तान से डरने की बजाय घूमने आते हैं लोग! आखिर क्या हैं इसकी खासियत

Graveyard: इस कब्रिस्तान से डरने की बजाय घूमने आते हैं लोग! आखिर क्या हैं इसकी खासियत 




मरे हुए लोगों को दफ़नाने के लिए कब्रिस्तान ले जाया जाता हैं। ऐसे में लोग कब्रिस्तान जाने से डरते हैं और उसके आसपास भी फटकना पसंद नहीं करते हैं। लेकिन आज इस कड़ी में हम आपको एक ऐसे अनोखे कब्रिस्तान के बारे में बताने जा रहे हैं जहां जाने से डरने की बजाय लोग यहां आकर घूमना पसंद करते हैं। यह अजीबोगरीब कब्रिस्तान रोमानिया के मारा मरोश गांव में है, जिसे लोग मेरी सिमेट्री के नाम से जानते हैं। तो आइये जानते हैं आखिर क्या हैं इस कब्रिस्तान की खासियत।


इस कब्रिस्तान में हर कब्र पर अलग-अलग प्रकार के चित्र बने हुए हैं, जो अपनी एक अलग कहानी बयां करते हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि यहां हर कब्र के ऊपर लगे रंग-बिरंगे पत्थरों पर उस इंसान की जिंदगी के बारे में कहानियां लिखी हुई हैं, जिसकी वो कब्र है। साथ ही पत्थरों पर मृतक लोगों के चित्र भी बने हुए हैं।


इस कब्रिस्तान में आने के बाद आप कब्र में दफ्न उस व्यक्ति के बारे में सबकुछ जान सकते हैं। जैसे कि उसकी मौत की वजह क्या थी, वह क्या काम करता था, यानी उसका पेशा क्या था। मारा मरोश गांव के ही रहने वाले एक कलाकार स्तान इओन पत्रास ने इस अजीबोगरीब या यूं कहें कि खूबसूरत कब्रिस्तान की कल्पना की थी। उन्होंने इस कब्रिस्तान की ऐसी रूप-रेखा बदली कि इसे देखने के लिए अब दूर-दूर से लोग आते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ