Header Ads Widget

Arvind Kejriwal: ईडी के सामने पेश नहीं हुए सीएम केजरीवाल, बोले- नोटिस अवैध और राजनीतिक; ये मुझे रोकने की कोशिश

Arvind Kejriwal: ईडी के सामने पेश नहीं हुए सीएम केजरीवाल, बोले- नोटिस अवैध और राजनीतिक; ये मुझे रोकने की कोशिश




प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कथित शराब घोटाले में पूछताछ में शामिल होने के लिए भेजे गए नोटिस पर सवाल उठाते हुए मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल बृहस्पतिवार जांच एजेंसी के सामने पेश नहीं हुए। उन्होंने ईडी को पत्र भेजकर नोटिस को गैरकानूनी और राजनीति से प्रेरित बताया।


ईडी से नोटिस वापस लेने के लिए कहा

पत्र में पांच राज्यों के विधानसभा चुनाव में होने वाली राजनीतिक रैलियों और दिवाली की व्यस्तता का भी हवाला दिया गया है। साथ ही ईडी से नोटिस वापस लेने की बात कही गई है। उधर, पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के साथ केजरीवाल बृहस्पतिवार सुबह चुनाव प्रचार के लिए मध्य प्रदेश चले गए। सिंगरौली में उन्होंने रोड शो और रैली में हिस्सा लिया।


ईडी के समन पर केजरीवाल ने उठा सवाल

इससे पहले ईडी के असिस्टेंट डायरेक्टर को सुबह करीब 9 बजे भेजे पत्र में केजरीवाल ने सवाल उठाया है कि जांच एजेंसी ने नोटिस में यह नहीं बताया कि वह कथित शराब घोटाले में संदिग्ध हैं या गवाह। पत्र में यह भी स्पष्ट नहीं किया गया है कि उन्हें दिल्ली के मुख्यमंत्री की हैसियत से बुलाया है या आम आदमी पार्टी के संयोजक के रूप में। उन्होंने कहा कि यह मछली पकड़ने की जाल की तरह है।

 

विधानसभा चुवान के प्रचार में व्यस्त हैं मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने लिखा कि मिजोरम, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान और तेलंगाना में जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। आम आदमी पार्टी हर जगह चुनाव लड़ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और स्टार प्रचारक होने के नाते चुनाव प्रचार के लिए यात्रा करनी है। वहीं, बतौर दिल्ली के मुख्यमंत्री दिवाली के त्योहार के चलते उनके पास आधिकारिक तौर पर कई काम हैं। इसमें उन्होंने अपनी मौजूदगी का जरूरी बताया है।


मुख्यमंत्री ने ईडी के नोटिस को अवैध और राजनीति से प्रेरित बताया। उनका आरोप है कि नोटिस बीजेपी के इशारे पर भेजा गया था। नोटिस यह सुनिश्चित करने के लिए भेजा गया था कि चार राज्यों में आम आदमी पार्टी का चुनाव प्रचार करने वह न जा सकें। पत्र के आखिर में मुख्यमंत्री ने ईडी से नोटिस को वापस लेने की मांग की है।


क्या ईडी की चार्जशीट में है अरविंद केजरीवाल का नाम

दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में मनी लांड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने अपनी चार्जशीट में कई बार अरविंद केजरीवाल के नाम का जिक्र किया है। ईडी ने दावा किया कि आबकारी नीति आप के शीर्ष नेताओं द्वारा बनाई गई थी, ताकि लगातार अवैध धन कमा कर खुद तक पहुंचाया जा सके।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ