Header Ads Widget

PM Modi : मोदी का निशाना परिवारवाद पर, कांग्रेस - BRS पर इशारा, कहा- ये दल बने निजी कंपनी

PM Modi : मोदी का निशाना परिवारवाद पर, कांग्रेस - BRS पर इशारा, कहा- ये दल बने निजी कंपनी


PM Modi : मोदी का निशाना परिवारवाद पर, कांग्रेस - BRS पर इशारा, कहा- ये दल बने निजी कंपनी


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को तेलंगाना से विपक्षी पार्टियों को परिवारवाद पर घेरा। प्रधानमंत्री ने आरोप लगाया कि तेलंगाना की प्रगति दो पार्टियों ने रोक रखी है। सरकार के कार की स्टेयरिंग दो परिवारवादी पार्टियों के पास है, जिनकी पहचान भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी है। उनका इशारा राज्य में सत्ता पर काविज भारत राष्ट्र समिति (BRS ) और मुख्य विपक्षी पार्टी कांग्रेस की तरफ था। दोनों पार्टियों का नाम लिए बिना उन्होंने कहा, 'इन दोनों पार्टियों का एक ही फॉर्म्युला है। परिवार की पार्टी, परिवार के जरिए चलने वाली पार्टी और परिवार के लिए पार्टी । ये लोग प्रजातंत्र को परिवारतंत्र बना रहे हैं। यह एक राजनीतिक दल को प्राइवेट लिमिटेड कंपनी बनाकर चलाते हैं। कंपनी में प्रेजिडेंट भी परिवार का CEO भी परिवार का सदस्य होता है। सहयोगी कर्मचारी के रूप में कुछ बाहरी लोगों को दिखावे के लिए जरूर रख लिया जाता है।' PM ने कहा कि तेलंगाना में हमारी सरकार नहीं है, फिर भी किसानों की मदद का प्रयास किया। प्रदेश के लोग बदलाव चाहते हैं, क्योकि उन्हें झूठे वादे नहीं चाहिए।


'राम राम भाई सारे ने'

PM ने रविवार को स्वच्छता अभियान के तहत पार्क में सफाई की। उनके साथ वर्कआउट की देसी शैलियों को बढ़ावा देने के लिए मशहूर अंकित बैयानपुरिया भी थे। PM ने उनसे कहा, 'राम राम भाई सारे ने।' बताया कि दो अनुशासन का पालन नहीं कर पा रहे। एक तो खाने का टाइम नहीं। दूसरा, सोने का समय नहीं दे पा रहे।


आज राजस्थान - MP के दौरे पर होंगे प्रधानमंत्री

PM मोदी सोमवार को दो चुनावी राज्यों राजस्थान और मध्य प्रदेश का दौरा करेंगे। वह कई विकास परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे। मोदी राजस्थान में लगभग 7,000 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में लगभग 19,260 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट्स का शुभारंभ करेंगे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ