Header Ads Widget

Nutrient Palak Paneer Cheela: जरूर बनाएं पोषण से भरपूर पालक पनीर चीला, जानिए इस टेस्टी चीला रेसिपी को..

Nutrient Palak Paneer Cheela:  जरूर बनाएं पोषण से भरपूर पालक पनीर चीला, जानिए इस टेस्टी चीला रेसिपी को..


Nutrient Palak Paneer Cheela:  जरूर बनाएं पोषण से भरपूर पालक पनीर चीला,


ब्रेकफास्ट दिन का सबसे जरूरी मील माना जाता है, ये तो हम सभी जानते हैं. लेकिन समय की कमी के चलते हम हेल्दी चीजें नहीं बना पाते हैं और अनहेल्दी चीजें खाने के लिए मजबूर हो जाते हैं. अगर आपके साथ भी यही होता है तो हमने आपको कवर किया है. आप नाश्ते में पोषण से भरपूर पालक पनीर चीला बना सकते हैं. इसे आसानी से कम समय में बनाया जा सकता है. आपको बता दें कि पालक और पनीर दोनों को पोषण का खजाना कहा जाता है. और इन दोनों चीजों से कई तरह की स्वादिष्ट रेसिपीज बनाई जा सकती हैं.


पालक में पाए जानें वाले पोषक तत्व- Spinach Nutrition Value:

पालक में विटामिन बी, सी और ई पाया जाता है. इसके अलावा इसमें पोटैशि‍यम, कैल्शियम, मैग्नीशियम, आयरन और ओमेगा 3 फैटी एसिड्स भी भरपूर होते हैं. जो शरीर को कई तरह की समस्याओं से दूर रखने में मदद कर सकते हैं. पालक को आयरन की भी अच्छा सोर्स माना जाता है जो शरीर में एनीमिया की कमी को दूर करने में मददगार है.



पनीर में पाए जाने वाले पोषक तत्व- Paneer Nutrition Value:

पनीर में विटामिन बी12, सेलेनियम, विटामिन डी और राइबोफ्लेविन जैसे पोषक तत्वों भरपूर होते हैं. पनीर को प्रोटीन का अच्छा सोर्स माना जाता है. पनीर के सेवन से मसल्स ग्रोथ में फायदा मिल सकता है. 


कैसे बनाएं पालक पनीर चीला रेसिपी | How To Make Palak Paneer Chilla Recipe 


1. पालक पनीर चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ा मिक्सिंग बाउल लें.

2. इसमें बेसन डालें या आप मूंग दाल का बैटर भी डाल सकते हैं.

3. स्वादानुसार नमक, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डालें. अच्छी तरह मिलाएं.

4. अब इसमें 2 टेबल स्पून दही और जरूरत के अनुसार पानी डालें.

5. अब इसमें उबली हुई पालक का पेस्ट डालें.

6. सब कुछ अच्छे से मिलाएं.

7. इसके बाद गरम पैन में बैटर को कलछी की सहायता से फैलाएं और चीला को दोनों तरफ से सेंक लें.

8. एक बार हो जाने के बाद, फ्राइड पनीर को डालें और चीला को फोल्ड करें आपका पालक पनीर चीला तैयार है. 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ