Hamas entered India from Kerala | केरल से भारत में घुस गया हमास
मल्लापुरम में फिलिस्तीन के समर्थन में शुक्रवार को रैली निकाली गई है. इस रैली को हमास नेता खालिद मशाल ने online संबोधित किया. इसके बाद केरल के साथ-साथ देश में भी बवाल मचा हुआ है.
न्यूज एजेंसी ANI के अनुसार एकजुटता युवा आंदोलन, जमाएत-ए-इस्लामी की यूथ विंग है जिसने मल्लापुरम में इस रैली का आयोजन किया था. इस रैली में ‘बुलडोजर हिंदुत्व और रंगभेदी यहूदीवाद को उखाड़ फेंको’ का नारा दिया गया.
BJP के प्रदेश अध्यक्ष के सुरेंद्रन ने इस रैली पर कहा ‘केरल के मल्लापुरम में में हमास नेता खालिद मशाल का संबोधन चिंताजनक है. कहां है मुंख्यमंत्री पिनराई विजयन की केरल पुलिस?
खालिद मशाल, हमास का संस्थापक सदस्य है. वह साल 2017 तक इसका अध्यक्ष था. कई सालों तक, खालिद ने हमास का नेतृत्व किया है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं ट्वीट करके 7 अक्टूबर को हमास के हमले को एक आतंकवादी हमला कह चुके हैं भारत का विदेश मंत्रालय भी लगातार 7 अक्टूबर के हमले को एक आतंकवादी हमला कह रहा है ऐसे में एक आतंकवादी संगठन के नेता को भारत में मंच देना सीधे-सीधे भारत के खिलाफ युद्ध का आह्वान है
इसलिए इस लेख के माध्यम से हम सभी भारतीय प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति मुर्मू से ये अपील करते हैं कि केरल की सरकार को बर्खास्त किया जाए क्योंकि वह आतंकवादियों को सुविधापूर्ण तरीके से मंच देने का काम कर रही है।या फिर केरल की सरकार भारत के प्रति अपनी आस्था को व्यक्त करने के लिए केरल में मौजूद हमास समर्थकों पर सख्त कार्रवाई करें !

0 टिप्पणियाँ