Header Ads Widget

'Bigg Boss 17' : 'बिग बॉस 17' ग्रैंड प्रीमियर, समय और जगह के साथ-साथ जानिए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट

'Bigg Boss 17' : 'बिग बॉस 17' ग्रैंड प्रीमियर, समय और जगह के साथ-साथ जानिए कंटेस्टेंट्स की लिस्ट 




जिस पल का इंतजार फैन्स लंबे समय से कर रहे थे। वो घड़ी अब दरवाजे पर आ खड़ी है। बस चंद घंटे और इंतजार करना बाकी है और फिर भाईजान सलमान खान आपकी टीवी स्क्रीन पर नजर आ जाएंगे। हम यहां कॉन्ट्रोवर्शियल रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' की बात कर रहे हैं। जिसकी शुरुआत होने जा रही है। तारीख 15 अक्टूबर, दिन रविवार को इसका प्रीमियर होगा। लेकिन उसके पहले ये जान लीजिए कि आप इसे कहां और कितने बजे देख सकते हैं।


'बिग ब्रदर' की तर्ज पर बना 'बिग बॉस' पिछले 16 सीजन्स से टीवी पर और दो साल से ओटीटी पर राज कर रहा है। वैसे देखा जाए तो इसके 18 सीजन्स हो चुके हैं। मगर ओटीटी को मेन वाले में काउंट नहीं किया जाता, इसलिए अलग-अलग ही है। खैर। अब 'बिग बॉस सीजन 17' आने वाला है। इसका ग्रैंड प्रीमियर 15 अक्टूबर की रात 9 बजे कलर्स चैनल पर किया जाएगा।


कहां देख सकते हैं 'बिग बॉस 17'

'बिग बॉस 17' को टीवी के अलावा इसे ओटीटी पर भी देखा जा सकता है। पहले जहां 'वूट' पर ये स्ट्रीम होता था। वहीं, अब ये शो 'जियो सिनेमा' रिलीज किया जाएगा। इसे नॉर्मल डेज में यानी सोमवार से शुक्रवार को राज 10 बजे देख पाएंगे। वहीं, वीकेंड्स पर शनिवार और रविवार रात 9 बजे इसका प्रसारण किया जाएगा। अब सवाल है कि इसमें आ कौन-कौन रहा है, आइए वो भी जान लीजिए।


कौन-कौन है 'बिग बॉस 17' का कंटेस्टेंट

'बिग बॉस सीजन 17' में आने वालों की लिस्ट थोड़ी लंबी है। कपल वर्सेज सिंगल के कॉन्सेप्ट पर आ रहे इस शो में आपको कई नामी चेहरे दिखाई देंगे। कपल की लिस्ट में अंकिता लोखंड़े-विक्की जैन, ऐश्वर्या शर्मा-नील भट्ट और ईशा मालवीय-अभिषेक कुमार नजर आएंगे। वहीं, सिंगल की लिस्ट में मुनव्वर फारूकी, सोनिया बंसल, अनुराग दोभल, मन्नार चोपड़ा, जिग्ना वोरा, फिरोजा खान, रिंकू धवन, अरुण श्रीकांत, नवीद सोले, सना रईस खान, सनी आर्या नजर आएंगे। वहीं, खबर बै कि सलमान खान 'बिग बॉस 17' के लिए 200 करोड़ रुपये चार्ज करेंगे। लेकिन कोई पुष्टि नहीं है। मीडिया रिपोर्टस में दावा किया जा रहा है।


'बिग बॉस 17' के घर में क्या है खास

घर की फोटोज हाल ही में रिवील की गई थीं। दिखाया गया था कि अंदर से इस बार नजारा कैसा होगा। 'ईटाइम्स' से खास बातचीत में ओमांग कुमार, जो कि सेट डिजाइन करते हैं, उन्होंने बताया, 'इस बार हमने दो नए रूम्स बनाए हैं। एक आर्काइव रूम और दूसरा थेरेपी रूम। जहां कंटेस्टेंट्स का टेम्पर डाउन किया जाएगा। आर्काइव रूम मेकर्स का ट्रंप कार्ड होगा। यहां घरवालों को मौका दिया जाएगा कि वो अंदर जाकर सीजन के इस सीजन के सभी एपिसोड्स के फुटेज देख सकते है।'


सलमान खान का रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 17' का आगाज जल्द ही होने वाला है। 15 अक्टूबर को इसका ग्रैंड प्रीमियर होगा। लेकिन उसके पहले इसकी शूटिंग हो गई है। अब चैनल की तरफ से घर की तस्वीरें शेयर की गई हैं। बताया गया है कि क्या-क्या होगा इस बार खास।


'बिग बॉस 17' का गार्डन एरिया हर साल की तरह ही नजर आ रहा है। वही कोने में स्वीमिंग पूल और बीच में एंट्री गेट।


'बिग बॉस 17' में जिम एरिया भी उसी कोने में बनाया गया है, जहां पर पिछले सीजन्स में दिखाई गए थे। और इसमें भी कुछ कलाकारी नहीं की गई है।


'बिग बॉस 17' के घर में जाने के लिए जो एंट्री गेट बनाया गया है। उसमें इस बार सफेद रंग का पंखों वाला घोड़ा बनाया गया है।


'बिग बॉस 17' के घर को अंदर से एकदम पुराने जमाने की हवेली जैसा लुक दिया गया है। ये लिविंग एरिया का लुक है, जहां अंदर ही इस बार सीढ़ी बनाई गई है।


'बिग बॉस 17' का लिविंग एरिया भी उसी जगह क्रिएट किया गया है।


'बिग बॉस 17' के किचन एरिया में इस बार राशन घरवालों को पहले कमाना पड़ेगा।


इस बार घर में दिल, दिमाग और दम का कॉम्बिनेशन देखने को मिलेगा।


इस बार घर को अंदर से विंटेज लुक देने की कोशिश की गई है और इसे कलरफुल भी बनाने के लिए दरवाजों और फर्नीचर को रंगबिरंगा किया गया है।


लिविंग एरिया में जहां अंधेरा होगा। वहीं, बाहर उजाला ही उजाला दिखाई देगा। कुल मिलाकर घरवालों की मुश्किलें बहुत बढ़ने वाली हैं।


'बिग बॉस 17' की क्या है थीम?

ओमांग कुमार ने बताया कि इस बार उन्होंने घर से डाइनिंग टेबल हटा दी है। उसके बदले हर एक कमरे में उनका डाइनिंग टेबल रखा गया है। इसके अलावा घर में तीन बेडरूम है। एक का नाम रोमियो-जूलियट है, जो दिल थीम पर है। वह पूरी तरह से व्हाइट जोन है। इसके अलावा स्ट्रैटेजी रूम है। जो दिमाग थीम पर है। इसे चेस बोर्ड की तर्ज पर बनाया गया है। और तीसरा है दम रूम, जो कि एदम डार्क जोन है, जो आपको चर्च की वाइब देगा। सभी कमरों का अलग फ्लेवर है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ