Pushpa 2 : अल्लू अर्जुन का पुष्पा लुक आया सामने, क्या हैं पुष्पा की 'पिंकी फिंगर' के बड़े नाखून का राज
पुष्पा 2 के पोस्टर में पुष्पा का सिर्फ हाथ नजर आ रहा है. जिसमें तीन अंगूठियां और साथ में हाथ पर खून के छींटे भी हैं. लेकिन फोटो में उनकी छोटी उंगली यानी पिंकी फिंगर खास तौर पर नजर आ रही है. जिसका नाखून काफी लंबा है और उस पर नाखून पॉलिश भी लगी गई है. अब सवाल यह उठा कि आखिर पुष्पा के इस छोटी उंगली और नाखून को दिखाने की क्या खास वजह रही है. जब सर्च की गई तो इसका भी जवाब मिल गया. कुछ कल्चर्स में पिंकी फिंगर के नाखून लंबे होना अमीर होने और हाई सोशल स्टेटस का प्रतीक है. इस तरह समझा जा है कि पुष्पा का जलवा इस बार कुछ हटकर रहने वाला है.
पुष्पा 2 को डायरेक्टर सुकुमार बना रहे हैं. पुष्पा 2-द रूल दुनिया भर में कई भाषाओं में रिलीज होगी. फिल्म में आइकन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और फहद फासिल मुख्य भूमिका में हैं. फिल्म में देवी श्री प्रसाद का म्यूजिक है. यही नहीं, अल्लू अर्जुन ने हाल ही में 69वें नेशनल अवॉर्ड में पुष्पा के किरदार के लिए बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड भी जीता है.

0 टिप्पणियाँ