Pati Patni Jokes 42 | पति पत्नी जोक्स 42 | RKT News
पत्नी : मैं आपको छोड़कर मायके जा रही हूं।
पति : मेरी जान छोड़ो।
पत्नी : इतने प्यार से रोज क्यूं नहीं बुलाते? अब ऐसे जान बुलाएंगे तो कौन जाएगा।
पति : इतनी देर से अलमारी में क्या तलाश रही हो?
पत्नी : मेरा सामान।
पति : जब देखो तब मेरा-मेरा करती रहती हो। यहां सब हमारा है। अब बताओ क्या नहीं मिल रहा।
पत्नी : हमारा पेटिकोट।
पत्नी : देखो मैं तुमसे कितना प्यार करती हूं, तुम्हारे लिए करवाचौथ का व्रत रखती हूं।
पति : इसे प्यार नहीं तड़पा-तड़पा कर मारना कहते हैं।
लॉकडाउन में पत्नी के साथ रह कर कब पति को पत्नी से प्यार हो गया पता नहीं चला, बातों बातों में उसने अपनी गर्लफ्रेंड के बारे में भी बता दिया। पत्नी क्या होती है, ये अब जाकर उसे पता चला है।
डॉक्टर : आई एम सॉरी, आपकी पत्नी अब कुछ दिन की मेहमान है।
पति : आप सॉरी मत बोलिए, ये कुछ दिन भी मैं काट ही लूंगा।





0 टिप्पणियाँ