'आप एमएस धोनी नहीं हैं', पूर्व ओपनर के इस बयान पर जाने क्या दिया ईशान किशन ने जवाब,
'You are not MS Dhoni', Ishaan Kishan replied on this statement of the former opener
ईशान वनडे सीरीज में तीन मैचों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे थे उन्होंने 61.33 की औसत और 111.52 के स्ट्राइक रेट से 184 रन बनाए थे उनकी इस शानदार प्रदर्शन की वजह से उन्हें प्लेयर ऑफ द सीरीज अवॉर्ड भी दिया गया था। उन्होंने सभी वनडे मैचों में अर्धशतक बनाए। तीसरे वनडे में अर्धशतक के साथ विकेटकीपर-बल्लेबाज ने एक खास क्लब में एंट्री ली, जिसमें एमएस धोनी, दिलीप वेंगसरकर, मोहम्मद अजहरुद्दीन जैसे खिलाड़ी शामिल हैं। वह द्विपक्षीय वनडे सीरीज के सभी तीन मैचों में अर्धशतक बनाने वाले भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं। ईशान के एक मजेदार वायरल वीडियो में मैच की कमेंट्री कर रहे भारत के पूर्व ओपनर आकाश चोपड़ा के रिव्यू पर मजेदार बात करते दिख रहे हैं।
आकाश चोपड़ा ने तीसरे वनडे के दौरान कहा की स्टंपिंग की एक अपील के दौरान ऑन-एयर कहा- यह बहुत दुर्लभ है कि आप स्टंपिंग और रन आउट के लिए रिव्यू करते हैं। अब तक मैं बैटर का पैर जमीन पर देख रहा हूं। आप रांची से जरूर हैं, लेकिन आपका नाम एमएस धोनी नहीं है। तभी स्टंप माइक ने ईशान की आवाज रिकॉर्ड की, आप इसे संयोग कहें या कुछ और, ईशान की आवाज की टाइमिंग इतनी परफेक्ट थी कि लगा वह आकाश को जवाब दे रहे हैं। स्टंप माइक पर ईशान की आवाज आई और वह 'हां फिर ठीक है'। इस पर आकाश के साथ कमेंट्री कर रहे निखिल और आरपी सिंह भी हंस पड़े। वहीं, आकाश भी अपनी मुस्कान नहीं रोक पाए । इसके बाद आकाश ने जवाब दिया- देखें ईशान ने भी जवाब दिया है हमें। कितना प्यारे हैं आप ईशान। हम आपसे प्यार करते हैं। घटना का वीडियो खुद आकाश ने शेयर किया है
ईशान ने सीरीज खत्म होने के बाद कहा था- मैं मैदान पर रहकर बड़ा स्कोर कर सकता था। जिस तरह से मैंने मैच फिनिश किया, उससे मैं खुश नहीं हूं। अगली बार मैं कोशिश करूंगा की मैं बड़ा स्कोर बनाऊ। मेरे सीनियर्स ने मुझसे यही बात कही थी। पिछले मैचों को भूलकर फिर से शुरुआत करूंगा।

0 टिप्पणियाँ