Header Ads Widget

तारा सिंह Vs पूजा, 'ड्रीम गर्ल 2' ने एडवांस बुकिंग में 'गदर 2' को दी टक्कर | Tara Singh Vs Pooja, 'Dream Girl 2' beats 'Gadar 2' in advance booking

इन दिनों हर किसी की जुबां पर बस एक ही फिल्म का नाम छाया हुआ है वो है गदर 2। हालांकि लोगों के दिलों दिमाग पर अक्षय कुमार और पंकज त्रिपाठी की जबरदस्त अदाकारी से भरपूर फिल्म ओ माय गॉड 2 ने भी गहरा असर छोड़ा है। वहीं अब आयुष्मान खुराना की फिल्म 'ड्रीम गर्ल' 2 भी  बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है।

ड्रीम गर्ल 2 के साथ आयुष्मान खुराना एक बार फिर पूजा बनकर धमाल मचाने को तैयार हैं। जबकि इस फिल्म का सनी देओल की गदर 2 से टक्कर होना लाजमी है। हालांकि एडवांस बुकिंग के मामले में ड्रीमगर्ल 2 ने जबरदस्त कलेक्शन की शुरुआत कर दिया है। जबां फिल्म के ट्रेलर को अच्छा रिस्पॉन्स मिला है तो वहीं फिल्म एडवांस बुकिंग इतनी कर चुकी है कि फैंस 100 करोड़ के क्लब में शामिल होना पक्का मान रहे हैं। पिंकविला की खबरों की मानें तो आयुष्मान खुराना और अनन्या पांडे की ड्रीम गर्ल 2 ने टॉप 3 नेशनल चेन में अब तक 14 हजार टिकट बेच चुकी है। जबकि अभी भी बुकिंग जारी है। इसी के साथ कहा जा रहा है कि फिल्म का ओपनिंग डे कलेक्शन 9 करोड़ से ज्यादा होने वाला है। वहीं इसे देखते हुए फिल्म का गदर 2 से टक्कर होना फैंस लाजिमी बताते हुए नजर आ रहे हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ