Pati Patni Jokes 9 | पति पत्नी जोक्स 9
पत्नी ने सुबह-सुबह उठकर पति से कहा कि उसका आधा सिर दुख रहा है।
पति ने भी गलती से बोल दिया कि जितना है उतना ही दुखेगा।
तब से पति का सारा शरीर दुख रहा है।
पत्नी : सुना है स्वर्ग में पति और पत्नी को एक साथ नहीं रहने देते?
पति : हां पगली, तभी तो उसको स्वर्ग कहते हैं।
पत्नी प्यार से : जानू क्या मैं आपके सपनों में आती हूं?
पति : ना कतई नहीं।
पत्नी : ऐसा क्यों?
पति : क्योंकि मैं हनुमान चालिसा पढ़कर सोता हूं।
डॉक्टर : अब कैसी तबीयत है आपकी बीवी की?
पति : धीरे-धीरे ठीक हो रही डॉ़क्टर साहब। आज सुबह थोड़ा लड़ी भी है।
एक आदमी की बीवी मर गई, शोक मनाने आए दोस्त ने पूछा ये सब कैसे हुआ?
पहला दोस्त : क्या बताऊं यार अच्छी भली चाय पी रही थी कि अचानक…
बात बीच में काटते हुए दूसरा दोस्त : वो वाली चाय की पत्ती अभी बची है क्या?
पत्नी पति से : रात को तुम सपने में मुझे गालियां दे रहे थे और मेरे मां-बाप को भी कोस रहे थे, क्यों ?
पति मासूमियत के साथ : झूठ बोल रही हो तुम, उस वक्त तो मैं सोया भी नहीं था।
पत्नी : सुनिए, लेडीज क्लब में आज घर से किसी एक फालतू चीज लाने को कहा है।
पति : अच्छा, तुम कुछ ले जा रही हो?
पत्नी : हां, आप चलेंगे न मेरे साथ।
पत्नी न्यूज पढ़ते हुए : अजी सुनो, औरतें को भी अब शनि मंदिर में जाने की इजाजत मिल गई है।
पति : शनिदेव को अब पता लगेगा कि आखिर ‘साढ़ेसाती’ होती क्या है?








0 टिप्पणियाँ