लंबे बाल चाहिए तो इन हरी पत्तियों का तेल का करे प्रोयोग | If you want long hair then use the oil of these green leaves
रोजमेरी ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं जो बालों को डैमेज से बचाते हैं। हेयर डैमेज का कारण बनने वाले फ्री रेडिकल्स को हटाने में भी रोजमेरी ऑयल के फायदे दिखते हैं।
बालों में रोजमेरी ऑयल लगाने के लिए इसे किसी दूसरे तेल के साथ डाइल्यूट करते हैं। इस दूसरे तेल को कैरियर ऑयल कहते हैं। रोजमेरी ऑयल की कुछ बूंदे नारियल तेल (Coconut Oil) या जोजोबा ऑयल में मिलाएं। इसे कुछ देर बालों में लगाए रखने के बाद हेयर वॉश कर लें।
रोजमेरी के हरे पत्ते भी बालों पर लगाए जा सकते हैं। इसके लिए रोजमेरी के पत्तों को एक कप भरकर पानी में उबालें। पत्ते अच्छे से उबल जाएं तो पानी को ठंडा होने के लिए अलग रख दें। इस पानी को स्प्रे बोतल में भरकर बालों पर छिड़का जा सकता है। इसके अलावा रोजमेरी वॉटर (Rosemary Water) रूई की मदद से बालों पर लगाकर कुछ देर रख सकते हैं और इस पानी से सिर धोने पर भी फायदा मिलता है।

0 टिप्पणियाँ